अनसुनी: बदहाल भिताड़ा-चाई मार्ग पर जान जोखिम में डाल रहे राहगीर, अब मंत्री को भेजा ज्ञापन 

अनसुनी: बदहाल भिताड़ा-चाई मार्ग पर जान जोखिम में डाल रहे राहगीर, अब मंत्री को भेजा ज्ञापन 
Spread the love

 

कोटद्वार। जयहरीखाल विकासखंड के सतपुली-भिताड़ा-चाई मोटर मार्ग पर भिताड़ा पुल से चाई गांव तक मोटर मार्ग की हालत काफी बदहाल हो चुकी है। कई जगह संकरी सड़क पर गड्ढे होने से राहगीर जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर हैं। मार्ग पर भिताड़ा पुल के पास मोटर मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बेहद संकरा होने से दुर्घटना का अंदेशा बना है। ग्रामीण काफी समय से मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अब लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण की गुहार लगाई है। कहा कि भिताड़ा पुल से एक किमी आगे तक के पैच पर अत्यधिक चढ़ाई के कारण मार्ग इस स्थान पर काफी संवेदनशील और खतरनाक हो चुका है। इस पैच के निरीक्षण में एआरटीओ कोटद्वार ने लोनिवि के अधिकारियों को एक वर्ष पूर्व सुधारीकरण के निर्देश दिए थे लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के पैच की बदहाल हालत को देखते हुए तत्काल सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से की है। ग्राम प्रधान गढ़कोट नरेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य किमार किरण रौतेला, ग्राम प्रधान कांडा सुरेश चंद्र, सोनी ध्यानी, मनीष रौतेला, मदन पंवार, मुकेश बिष्ट आदि ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। (प्रतीकात्मक फोटो)

Parvatanchal