नाराज़गी: अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों का फूटा गुस्सा, गांधी पार्क से सचिवालय तक किया कूच

नाराज़गी: अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों का फूटा गुस्सा, गांधी पार्क से सचिवालय तक किया कूच
Spread the love

 

देहरादून(आरएनएस)।  राजकीयकरण और लंबित भत्तों के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को ट्रेड यूनियन (सीटू) से जुड़ी आशा वर्करों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित सैकड़ों आशा वर्कर गांधी पार्क में एकत्रित हुईं और वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर काम कर रही हैं, लेकिन उनकी उपेक्षा की जा रही है। उनकी मुख्य मांग आशा वर्करों का राजकीयकरण करने और लंबे समय से रुके हुए बकाया भत्तों का तत्काल भुगतान करने की है।आंदोलनकारी महिलाओं ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए लिखित शासनादेश जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

Parvatanchal