शिकंजा: अलग-अलग स्थानों से 16.96 ग्राम स्मैक के साथ महिला व युवक गिरफ्तार
विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 16.96 ग्राम स्कैम के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बिलाल के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि रविवार देर रात आम का बाग, मोर्चरी के पास डॉक्टरगंज क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रीना पत्नी सहवान निवासी डाक्टरगंज निकट मोर्चरी विकासनगर जिला देहरादून निवासी डॉक्टरगंज को 10.16 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया।
शनिवार रात को ही कुंजाग्रांट जाने वाले रास्ते के पास से बिलाल निवासी कुंजाग्रांट को 6.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया कि दोनों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पूछताछ में आरोपी बिलाल ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरत पूरी करने के लिए स्मैक खरीदकर कुछ खुद इस्तेमाल करता है और कुछ बेच देता है। उसने स्मैक कुल्हाल क्षेत्र के एक व्यक्ति से खरीदने की बात कही। वहीं रीना ने बताया कि वह कुंजाग्रांट से स्मैक लाकर डॉक्टरगंज क्षेत्र में ग्राहकों को बेचती थी और पैसों के लालच में यह काम कर रही थी। बताया कि आरोपी बिलाल पहले भी आर्म्स ऐक्ट और एनडीपीएस ऐक्ट के मामलों में लिप्त रहा है, जिससे उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

