कामयाबी: फक्कड़ बाबा की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, मारपीट का बदला लेने को की थी वारदात 

कामयाबी: फक्कड़ बाबा की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, मारपीट का बदला लेने को की थी वारदात 
Spread the love

 

हरिद्वार। यहां रोडीबेलवाला इलाके में दीनदयाल पार्किंग के समीप हुई फकक्ड बाबा की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले तो  डंडे से पीटा, फिर डंडा टूटने पर पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, बीती रोज यानी 21 अप्रैल को एक व्यक्ति ने चौकी रोडीबेलवाला आकर एक सूचना दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि दीनदयाल पार्किंग के अंडर पास के ऊपर दोनों हाईवे के बीच पीपल के पेड़ के पास एक बाबा काफी समय से निवास करता था।

उस बाबा के साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने मारपीट कर दी। साथ ही उसके सिर पर डंडे और पत्थर से वार गंभीर चोट मार दी । इस सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो मौके पर करीब 40-45 वर्ष एक अज्ञात बाबा घायल अवस्था में मिला,जिसके सिर और माथे पर काफी गंभीर चोट लगी थी।

ऐसे में घायल बाबा को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।  एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मृतक की शिनाख्त एवं आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। साथ ही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं पुलिस की पूछताछ  में   यात्रियों ने बताया कि हुलिया से मिलता जुलता एक व्यक्ति गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग की तरफ जाते हुए देखा है।  पुलिस की टीम ने गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग में उक्त संदिग्ध की तलाश शुरू की तो पार्किंग के अंदर एक पेड़ के नीचे एक व्यक्ति सोता हुआ दिखाया दिया।  वो व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका गया और रोते हुए माफी मांगने लगा। व्यक्ति ने अपना नाम दीपक थापा बताते हुए जानकारी दी कि वो कुछ दिन पहले चंडीगढ़ से हरिद्वार आया था और रहने का कोई ठिकाना न होने पर पार्किंग में ही सो रहा था।

कुछ दिन पहले सोने को लेकर हुए विवाद में चोट लगने पर वो बदला लेने की सोचने लगा। सोमवार  को वो कनखल में एक शादी का काम करने के लिए गया था, जहां नशा करने के बाद वो सोने के लिए पुल के नीचे सड़क पर आया, जहां मारपीट करने वाले व्यक्ति ने फिर गाली-गलौज शुरू कर दीं ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक पुत्र रामबहादुर , निवासी- ग्राम पुरकोट, तमगास अंचल, लुम्बिनी, नेपाल बताया जा रहा है।

 

Parvatanchal