संदिग्ध: रुड़की थाने की जीरो एफआईआर पर विकासनगर में किया गया मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस 

संदिग्ध: रुड़की थाने की जीरो एफआईआर पर विकासनगर में किया गया मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस 
Spread the love

 

विकासनगर।  कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुछ दिन पूर्व बाड़वाला में एक युवक पेड़ से लटके मिले शव के मामले में कोतवाली रुड़की में दायर जीरो एफआईआर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाली रुड़की के ग्राम सफरपुर निवासी खुशनूद पुत्र इनामुलहक ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीती 29 मार्च को उसके पास गांव के जावेद का फोन आया। जावेद ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री महविश के साथ खुशनूद के चाचा के लड़के सादिक की फोटो है। कुछ देर बाद जावेद ने दोबारा फोन कर बताया कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है और उसने धमकी भी दी।इसके बाद खुशनूद ने सादिक से संपर्क किया तो सादिक ने बताया कि अगस्त 2025 में एक शादी समारोह के दौरान झबरेड़ा निवासी अनस और उसके साथियों ने उसे एक कमरे में बुलाकर मारपीट की थी। इस घटना के बाद से ही सादिक मानसिक दबाव में था और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बीती 30 मार्च को सादिक के पिता को विकासनगर से सूचना मिली कि उनका बेटा एक पेड़ पर मृत अवस्था में लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बाग में आम के पेड़ से सादिक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महविश से जुड़े विवाद के चलते अनस और उसके साथियों ने सादिक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि कोतवाली रुड़की से ट्रांसफर हुई जीरो एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

Parvatanchal