आफ़त: खेत में घुसे टस्कर हाथी को भगाने खेत पर पहुंचा किसान, हमले में हो गया घायल

आफ़त: खेत में घुसे टस्कर हाथी को भगाने खेत पर पहुंचा किसान, हमले में हो गया घायल
Spread the love

हरिद्वार।  लाहरपुर पंचायत में मंगलवार देर रात खेत में घुसे टस्कर हाथी को भगाने पहुंचे किसान पर हमला कर दिया। हाथी ने किसान के ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर दी। घायल किसान का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष है। गांव निवासी किसान टीकम रात में खेतों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान खेत में टस्कर हाथी घुस आया। ग्रामीणों ने ढोल, कनस्तर और शोर मचाकर हाथी को खेत से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं हटा। इसके बाद किसान ट्रैक्टर लेकर हाथी को भगाने पहुंचे। जैसे ही हाथी खेत से बाहर निकला, उसने अचानक ट्रैक्टर पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के हमले को देख किसान टीकम ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई, लेकिन इस दौरान वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Parvatanchal