शर्मनाक: इंस्टाग्राम-टेलीग्राम पर 180 लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो वायरल, पूरे जिले में मचा हड़कंप

शर्मनाक: इंस्टाग्राम-टेलीग्राम पर 180 लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो वायरल, पूरे जिले में मचा हड़कंप
Spread the love

 

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले से सनसनी मचाने वाला मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर करीब 180 लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पीड़िताओं में कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाडा-अचलपुर इलाके से सामने आए अश्लील वीडियो कांड ने सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर लड़कियों आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कई लड़कियों के माता-पिता टेंशन में हैं। वहीं मामले में आरोपी दो मुस्लिम युवक परिवार के साथ फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप्स में लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें किए जाने के आरोप सामने आए हैं। इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि करीब 180 लड़कियां इस मामले में पीड़ित हैं, जिनमें अधिकतर नाबालिग हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे और हिंदू संगठनों ने अमरावती ग्रामीण पुलिस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Parvatanchal