सबक: पहचान छिपाकर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

सबक: पहचान छिपाकर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
Spread the love

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक दो साल पहले छात्रा की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से मोनू शेख उर्फ समीर से हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोस्ती कर उसे अपने प्रभाव में ले लिया। इसके बाद वह कई बार छात्रा को घर और स्कूल से अपनी कार में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर जटवाड़ा नहर पटरी क्षेत्र में कार के भीतर ही छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले युवक की वास्तविक पहचान का पता चला, जिस पर विरोध जताने पर उसने कथित तौर पर कहा कि यदि वह सच बताता तो वह उसके जाल में नहीं फंसती। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद मंगलवार को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि छात्रा दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है, जबकि आरोपी शेख कार चालक है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Parvatanchal