सनसनी: हरिद्वार में यूपी से इंटरव्यू देने आए युवक का गंग नहर में मिला शव

सनसनी: हरिद्वार में यूपी से इंटरव्यू देने आए युवक का गंग नहर में मिला शव
Spread the love

हरिद्वार। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आए युवक का गंग नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान यश ओझा (25) निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो नौ अप्रैल से लापता बताया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यश हरिद्वार की एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने आया था। उसका शव ज्वालापुर स्थित रेगुलेटर पुल के पास गंग नहर से बरामद हुआ। युवक को आखिरी बार नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में देखा गया था। ज्वालापुर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक गंगा में नहाते समय हादसे का शिकार हुआ या उसने खुद छलांग लगाई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही, परिजनों से भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है।

Parvatanchal