दुखद: तेज़ रफ़्तार तेल टैंकर ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

दुखद: तेज़ रफ़्तार तेल टैंकर ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल
Spread the love

रुद्रपुर। यहां एक बार फिर तेज़ रफ़्तार ने एक परिवार का माहौल मातम में बदल दिया। गदरपुर-रूद्रपुर मार्ग पर  एक सड़क हादसे में एक र्निदोष की मौत हो गयी।  रिलायंस कंपनी के एक तेल टैंकर संख्या यूके 07 सीडी 5604 की चपेट में आकर  सिडकुल में कार्यरत विकास वाल्मिकी की जान चली गई जबकि उसका ममेरा भाई रजत वाल्मिकी  घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। मृतक विकास सात बहिनों का इकलौता भाई था

समाजसेवी गाबा ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये उच्चस्तरीय प्रबंधन की जरूरत पर बल देते हुये कहा है कि रोजाना अनेकों युवा सड़क दुर्घटनाओं में काल कलवित हो रहे हैं। गदरपुर में सरस्वती कालेज के सामने से लेकर महतोष मोड़ तक का क्षेत्र डेथ जोन बन चुका है। यहां की सड़कों पर हजारों सपने पूरे करने की योग्यता रखने वाले उर्जावान नौजवान डंपरों तले कुचले जा चुके हैं। परिवार के ईकलौते कमाने वाले युवा के असमय सड़क दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बनने से उनका पूरा परिवार तबाह हो जाता है। अब प्रशासन को ऐसे डेथ जोन को चिन्हित कर सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगानें के लिये प्रयास करनें होंगे।

Parvatanchal