सनसनी: मंदिर परिसर में मिला पुजारी का लहूलुहान शव,  पुलिस ने शुरू की जांच

सनसनी: मंदिर परिसर में मिला पुजारी का लहूलुहान शव,  पुलिस ने शुरू की जांच
Spread the love

रुड़की।   भोगपुर गांव के पास खाटू श्याम का मंदिर परिसर में रविवार सुबह ग्रामीणों को पुजारी का शव लहूलुहान स्थिति में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी का विरोध करने या पहचान होने पर चोर ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव भोगपुर के पास खाटू श्याम का मंदिर है। इसमें पिछले दो माह से पुरकाजी क्षेत्र जिला मुजफ्फरनगर के गोधना गांव निवासी राजवीर (65) मंदिर में रहकर देखभाल और पूजा पाठ कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात पुजारी मंदिर के प्रांगण में सोए हुए थे। रविवार सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पुजारी को लहूलुहान हालत में मृत पड़ा देखा। ग्रामीणों के इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि रात में चोर मंदिर में चोरी करने की मंशा से घुसा होगा।
दो लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दूसरी ओर, पुलिस ने एक नशा तस्कर को करीब दो लाख की कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही, उसके संपर्क में रहने वालों की भी तलाश कर रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढंडेरी ख्वाजगीपुर निवासी एक युवक स्मैक की तस्करी कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसपर नजर रखना शुरू कर दी। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक गांव के पास ही स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो 69.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि योगेंद्र निवासी गांव ढंडेरी ख्वाजगीपुर, रुड़की को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत करीब दो लाख रुपये है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बरेली से लाकर रुड़की और आसपास के क्षेत्र में स्मैक बिक्री कर रहा था। उसके संपर्क में रहने वालों की भी तलाश की जा रही है।

 

Parvatanchal