शिकंजा: पुलिस कर्मियों को कार से कुचलने वाला पांचवा आरोपी भी पहुंच गया सलाखों के पीछे

शिकंजा: पुलिस कर्मियों को कार से कुचलने वाला पांचवा आरोपी भी पहुंच गया सलाखों के पीछे
Spread the love

विकासनगर। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को कुचलने के प्रयास में पुलिस ने पाचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी एक्सीडेंट में घायल होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती था। विदित है कि मंगलवार देर रात को विकासनगर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक कार को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन कार चालक ने कार को तेजी से आगे बढ़ा दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा किया तो कार चालक ने धनवंतरी चौक पर कार पुलिस कर्मियों पर चढ़ा दी। जिससे एक सिपाटी लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद कार चालक देहरादून की तरफ भाग गया था। लेकिन बल्लीवाला चौक के पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद चार आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कार चालक गौरव चौधरी पुत्र सुधीर चौधरी निवासी निवासी नई कॉलोनी, निकट गोगामाडी मंदिर डाकपत्थर विकासनगर को घायल होने के कारण उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Parvatanchal