कोविड आज़: उत्तराखंंड में बड़ी राहत लेकर आया रविवार, पढ़िए आज़ का कोरोना अपडेट
संवाददाता
देहरादून, 12 सितंबर। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार रविवार को भी काफी सुस्त रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, रविवार को उत्तराखंड में कोरोना के मात्र 12 मामले सामने आए हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 20 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से किसी ने भी प्राण नहीं गंवाए। अच्छी खबर यह है कि प्रदेश के 6 जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं पाया गया है।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल में आज़ सबसे ज्यादा 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नैनीताल और उत्तरकाशी में 2-2 मरीज पाए गए हैं। चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग व उधमसिंहनगर में कोरोना का 1-1 मरीज सामने आया है। संतोषजनक खबर यह भी है कि पिछले 24 घंटों में जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़ व टिहरी गढ़वाल में किसी भी व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई है। हालांकि राज्य में अब भी 312 लोग विभिन्न चिकित्सालयों में कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन-


