सनसनी: राजाजी नेशनल पार्क में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, वनकर्मियों में मचा हड़कंप

सनसनी: राजाजी नेशनल पार्क में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, वनकर्मियों में मचा हड़कंप
Spread the love

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में सोमवार सुबह एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। इससे हड़कंप मच गया। वनकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में भिजवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। जांच शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार की सुबह पुराना औद्योगिक क्षेत्र से सटे राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में वनकर्मी गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने पेड़ पर एक शव लटका देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक संजीत कंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गई। बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर कोई पहचान पत्र नहीं मिला और न ही कोई ऐसा सामान जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के थानों में जानकारी साझा कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Parvatanchal