दबंगई: दो साथियों के साथ मिलकर युवती ने युवक पर बनाया शादी का दबाव,जान से मारने की दी धमकी
रुड़की। शादी से इंकार करने पर एक युवती से अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवती व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली रुड़की क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस दौरान एक मोबाइल एप के माध्यम से उसकी मुलाकात एक युवती से हो गई। दोनों के बीच व्हाट्सएस के माध्यम से बात हुई। इसके बाद युवती से शादी की बात हो गई। लेकिन इस बीच उसके बेटे को जानकारी मिली कि युवती धर्मांतरण कर एक मुस्लिम युवक से शादी कर चुकी है। इस मामले में लखनऊ में एक मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन युवती लगातार उसके बेटे पर शादी के लिए दबाव बनाया। युवती अपने दो साथियों के साथ घर में घुस गई। जबरन शादी के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी। लगातार फोन पर भी धमकाया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

