संकल्प: सीपीआई(एम) महानगर इकाई का द्वितीय सम्मेलन

संकल्प: सीपीआई(एम) महानगर इकाई का द्वितीय सम्मेलन
Spread the love

 

मजबूत पार्टी के निर्माण व जन मुद्दों पर हस्तक्षेप का लिया गया संकल्प

संवाददाता
देहरादून 12 सितंबर। रविवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी महानगर इकाई का द्वितीय सम्मेलन पार्टी की मजबूती और जनता से जुड़े सवालों पर सदा मुखर बने रहने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड अर्जुन रावत ,नुरैशा अंसारी तथा मामचंद के तीन सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल ने की। इससे पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड अर्जुन रावत ने झण्डारोहण किया तथा उपस्थित प्रतिनिधियों ने शहीदवेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने वर्तमान राजनैतिक चुनौती तथा संकट को देखते हुए मजबूत पार्टी के निर्माण पर बल दिया तथा हर स्थिति में पार्टी को हस्तक्षेप कर जनता को राहत पहुंचाने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ,संघ की साम्प्रदायिक विभाजनकारी तथा विनिवेश कार्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में पार्टी पर भाजपाई हमले के खिलाफ त्रिपुरा की जनता के साथ स्थानीय स्तर पर एकजुटता के लिए अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के 27सितंबर के ‘भारत बन्द’ में पार्टी को सक्रिय रूप से भागेदारी करनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सम्मेलन के बाद निश्चित तौर पर पार्टी का विकास होगा तथा जनपक्षीय नीतियों के लिये संघर्ष तेज होगा।


सम्मेलन में जिला सचिव राजेन्द्र पुरोहित , विजय भट्ट ,भगवन्त पयाल , विनोद खण्डूरी , रविन्द्र नौडियाल , गगन गर्ग, नितिन , रंजन सोलंकी, सैदुल्लाह , मोनिका , सतीश , सीमा , राजेश , ताजवर रावत , लक्ष्मी , सालेहा, थापा, हिमांशु, मनीष , अनिल , उदयराम , सत्यम व शैलेंद्र आदि ने विचार व्यक्त किये। सम्मेलन में संबोधित करते हुये पार्टी राज्य कमेटी सदस्य कामरेड लेखराज ने पार्टी को मजबूत करने तथा जनता के सवालों पर हस्तक्षेप का आह्वान किया। अन्त में पन्द्रह सदस्यीय महानगर कमेटी का गठन किया गया, जिसके सचिव अनन्त आकाश चुने गये। कमेटी में अर्जुन रावत, हिमांशु चौहान , मामचंद , रविन्द्र नौडियाल , सतीश धौलाखण्डी , सैदुल्लाह अंसारी , शैलेंद्र परमार , उदयराम मंमगाई , सीमा लिंगवाल व मोनिका चुनी गयी। इसके अलावा जिला कमेटी सदस्य इस के पदेन सदस्य होंगे ।

Parvatanchal