शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: सोमवार, 13 जनवरी 2025

मेष:
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। अपनी प्रतिभा को लोगों के समक्ष जाहिर करने का मौका मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे। जो फायदेमंद होंगे। घर में शुभ काम हो सकता है। इस समय समाजसेवा की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। कहीं पैसा लगाना चाह रहे हैं तो अपने बजट का भी ध्यान रखें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज या खास चीजों को खुद ही संभालें। दूसरों पर निर्भर रहने से नुकसान हो सकता है। लेनदेन तुरंत निपटाने की कोशिश करें। कारोबार बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लें। मार्केटिंग और फील्ड वर्क में काम कर रहे लोग टारगेट पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें। व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक सदस्यों के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें, वरना आपसे नाराज हो सकते हैं। मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन, करें। शांति की चाह में एकांत या धार्मिक स्थल पर थोड़ा समय बिताएं।

वृष:
दिन की शुरुआत में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन अपने व्यवहार और समझदारी से उसे सुलझा लेंगे। किसी संबंधी से मनमुटाव चल रहा है, तो आपकी सूझबूझ से हल होने की संभावना है। दूसरों पर विश्वास करने की अपेक्षा अपने निर्णय को अधिक प्राथमिकता देना ज्यादा उचित है। दूसरों के विवादित मामलों से खुद को दूर रखें वरना आप भी प्रभावित हो सकते हैं। खुद पर अत्यधिक जिम्मेदारियां लेने और थकान से कमजोरी महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता में कमी नहीं आएगी। खर्चों की स्थिति बनी रहेगी। बिजनेस में जैसा चल रहा है, उसी में संतोष रखें। नई गतिविधियों को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। रुका पैसा मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में उचित तालमेल रखने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बात से अलगाव हो सकता है। सर्दी के मौसम की वजह से सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रहेगी। दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।

मिथुन:
मन को शांत रखने से आप अपने कार्यों पर अच्छे तरीके से फोकस कर पाएंगे। किसी रिश्ते में मनमुटाव है, तो उसे दूर करने के लिए अनुकूल समय है। इस समय भविष्य संबंधी योजना न बनाकर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट से संबंधित उपलब्धि मिलेगी। लापरवाही न करें और न ही कोई निर्णय जल्दबाजी में लें। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करना आपके लिए मुसीबत ला सकता है। बेहतर होगा अपने आप से मतलब रखें। किसी से भी ज्यादा उम्मीदें रखने की बजाय शांत रहें। कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान रखें। अपने काम की क्वालिटी और बेहतर करना जरूरी है। पार्टनरशिप की योजना है तो तुरंत निर्णय लें। ऑफिशियल कामों को लेकर मानसिक उलझनें रहेंगी। सहयोगी से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। परिवार के साथ कुछ समय बीताने से ताजगी और स्फूर्ति मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी। वर्तमान मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए हाइजनिक रहना अत्यंत आवश्यक है। नियमित रूप से व्यायाम और योग पर ध्यान दें।

कर्क:
मीडिया या फोन के माध्यम से खास जानकारी मिलेगी। जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। अध्यात्म और धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। ससुराल के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। व्यर्थ की बातों में समय न गंवाते हुए भविष्य की गतिविधियों का प्लान करें। वित्तीय मामलों में हिसाब-किताब करते समय गलतियां हो सकती हैं। बिना सोचे-समझे किसी पर विश्वास करना आपके लिए परेशानी बन सकता है। बहुत सावधानी बरतें। कहीं भी आने-जाने से परहेज करें। आज व्यवसाय से संबंधित जोखिम न लें। यथावत स्थिति पर ध्यान दें। बहुत ज्यादा निवेश करने से भी बचें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी में ज्यादा ध्यान दें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंग आपके लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी-जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। खुद को इससे बचाएं।

सिंह:
परिवार के साथ मनोरंजक काम पूरे होंगे। रुके कामों में तेजी आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। फायदा और सम्मान मिलेगा। आपका मनोबल भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई से संबंधित समस्या खत्म होगी। तनाव दूर होगा। खुद में बदलाव लाना जरूरी है। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन न रखें। अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। मकान और गाड़ी से संबंधित कागजों को लेकर दिक्कत रह सकती है। किसी भी काम को करने में ज्यादा सोच-विचार न करें। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से आपको नई जानकारियां मिलेंगी। कार्यप्रणाली को गति मिलेगी। पदोन्नति या इन्क्रीमेंट होने की भी संभावना है। अपने कामों के लिए समर्पित रहें। घर के बड़े बुजुर्ग आपके पथ प्रदर्शक के रूप में मददगार होंगे। पति-पत्नी के बीच ताल मेल में कमी आ सकती है। मतभेद हो सकते हैं। इनका असर परिवार की व्यवस्था पर न पड़ने दें। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। खांसी-जुकाम और इंफेक्शन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

कन्या:
आपके कॉन्टैक्ट बढ़ेंगे। वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए मददगार होगी। पिछले कुछ समय से किसी काम को लेकर चली रही मेहनत सफल होगी। आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। लापरवाही न करके हर गतिविधि में सावधान रहना जरूरी है। इनकम के साथ खर्चे भी ज्यादा होंगे। अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर लें, तो उचित होगा। कामकाज में लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। पूरे मन से कारोबार पर ध्यान दें। समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें। इस समय तरक्की के भी योग बन रहे हैं। क्लाइंट के साथ विवाद में न पड़ें। सरकारी नौकरी में कोई विशेष कार्य भार मिलेगा। घर के वातावरण को सुखमय रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। प्रेम प्रसंग में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। थकान और बदन दर्द हो सकता है।

तुला:
वित्तीय मामलों में सुधार होगा। इनकम और खर्चे बराबर रहेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो सामंजस्य से हल हो सकता है। घर के बड़े लोगों से मदद लेना भी उचित रहेगा। निजी काम भी आज पूरी तरह निपटा लें। स्टूडेंट्स मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय खराब न करें। खुद पर आलस हावी न होने दें। इस वजह से आपके कामों में भी रुकावट आएंगी। दूसरों पर ज्यादा दखल देने के बजाय निजी कामों में व्यस्त रहें। ग्रह स्थिति आपकी व्यवसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल है। करियर में नई उम्मीद दिखेगी। सिर्फ वित्तीय संसाधनों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। साझेदारी में फायदे के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने साथियों के साथ संबंध न बिगड़ने दें। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाएंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकी आएंगी। सेहत अच्छी रहेगी। सिर्फ अपने खानपान और रूटीन को व्यवस्थित रखें। थोड़ा समय कसरत के लिए भी निकालें।

वृश्चिक:
दिन की शुरुआत सुखद समाचार से होगी। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो आपसी तालमेल से निवारण हो सकता है। नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। खुद को ऐसी गतिविधियों से दूर रखें, जिसकी वजह से मन में नकारात्मक विचार आएं।धैर्य और शांति से रहें। नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है। जिसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा। कारोबार में अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी हासिल करने की कोशिश करें। किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान भी होने की आशंका है। बेहतर होगा सभी काम अपनी निगरानी में करवाएं। घर में चल रही अव्यवस्था से वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। सावधान रहें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सेहत संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे।

धनु:
दिनभर खुशी और ऊर्जा महसूस होगी। अपने रूटीन कामों के अलावा कुछ और जानकारियां हासिल करने में समय बीतेगा। सामाजिक काम में आपकी मौजूदगी और विचारों की तारीफ होगी। फंसा हुआ पैसा आज वापिस मिल सकता है। व्यर्थ की मौजमस्ती और गतिविधियों में समय बिताने से खुद का ही नुकसान होगा। बड़े और सम्मानित लोगों का अपमान न करें। कोई पैतृक मसला भी उठ सकता है। गुस्सा और जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। मेहनत के अनुकूल भरपूर मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों का काम ज्यादा हो सकता है। उच्च अधिकारियों का भी दबाव रहेगा। घर का माहौल मधुर और खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकी बनाने में आपकी कोशिश भी जरूरी है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वर्तमान बदलते मौसम में अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।

मकर:
दिनभर मन में सकारात्मक विचार रहेंगे। आप पूरी ऊर्जा से अपने कामों को व्यवस्थित रखेंगे। खास लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में सक्रियता रखें। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रखने में समझौता भी करना पड़े तो हिचकिचाए नहीं। किसी भी तरह की समस्या पर नजदीकी मित्र से विचार-विमर्श करें। स्वभाव में थोड़ा लचीलापन रखना जरूरी है। जिद और गुस्से में परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। ऑनलाइन बिजनेस में खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। कोई नया काम शुरू किया है तो रुकावटें रहेंगी। हिम्मत न हारें। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी को अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम रहेगा। दोस्तों से भी मुलाकात होगी। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रखें। खानपान में लापरवाही से पेट से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। जिसका असर आपकी दिनचर्या और कामकाज पर पड़ेगा। उचित इलाज लें।

कुंभ:
दूसरों से उम्मीद न करें। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। आपको सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास भी रहेगा। हर काम प्लानिंग से करने और सकारात्मक सोच रखने से आपको नई दिशा मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। सरकारी काम अटका हुआ है, तो उससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। समस्याओं का समाधान मुश्किल से मिल पाएगा। संतान के भविष्य से संबंधित किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। बिजनेस में नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो उससे संबंधित अधिक जानकारी हासिल करें। अनुभवी लोगों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। आपको निश्चित समाधान मिलेगा। नौकरी में मनचाहा काम मिलने से खुशी रहेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। सुख-शांति का माहौल बनेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशानी हो सकती है। सावधान रहें। किसी बात को लेकर बहुत अधिक तनाव और एन्जायटी महसूस हो सकती है। ध्यान दें तो पता चलेगा कि ये परेशानी इतनी गंभीर नहीं है। बेवजह ही तनाव होगा।

मीन:
कॉन्टैक्ट्स के जरिये कुछ खास जानकारियां मिलेंगी। जो काम काफी समय से रुके या अटके हुए थे, वो भी आज थोड़ी सी कोशिश से पूरे हो सकते हैं। पढ़ाई कर रहे लोगों की भविष्य की चिंता खत्म होने की संभावना है। घर की कोई महंगी चीज खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभालें। गुस्सा करने से बचें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद न होने दें। बिजनेस के विस्तार को लेकर किसी योजना पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। स्टाफ और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी। अधिकारियों की मदद से परेशानियां दूर हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आपसी समझदारी से समस्या का हल निकल जाएगा। जीवनसाथी को गिफ्ट देने से संबंधों में मधुरता आएगी। खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। योग, व्यायाम को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं।

Parvatanchal