शिकंजा: 52 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

शिकंजा:  52 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
Spread the love

देहरादून। भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी स्मैककरीब 52 लाख मूल्य की बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाना विकासनगर द्वारा चलाये जा रहे नशे की रोकथाम के लिए अभियान के तहत देर रात्रि को तलाशी के दौरान देहरादून रोड हर्बटपुर विकासनगर अड्डे के गेट के पास से एक नशा तस्कर आरिफ पुत्र लुकमान निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर देहरादून उम्र 32 वर्ष को 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विनोद सिंह गुसाईं ने मामले की जानकारी दी।
आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि स्मैक को वह खुशहालपुर निवासी मेहराज से लेकर आया था। जिसे वह पहाड़ से आने वाले ग्राहकों, नशा करने वाले स्थानीय लोगों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि बरामद माल की कीमत लगभग 52 लाख आंकी जा रही है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि मेहराज निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर वांछित है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Parvatanchal