सनसनी: नानकमत्ता में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 28 वर्षीय युवक की मौत, गांव में वारदात से दहशत

सनसनी: नानकमत्ता में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 28 वर्षीय युवक की मौत, गांव में वारदात से दहशत
Spread the love

 

मृतक के परिजनों ने गांव और आसपास के लोगों पर लगाया फायरिंग का आरोप

सितारगंज। ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के सिद्धा नवदिया गांव में शनिवार देर रात कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह पुत्र चरनजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धा नवदिया निवासी सोनू ने बताया कि उसका भाई सतनाम सिंह और मां शनिवार रात करीब नौ बजे खेत से घर लौटे थे। इसी दौरान गांव और आसपास के गांवों के कुछ लोगों ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में सतनाम सिंह की मौत हो गई।
घटना के कारणों और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह से संबंधित आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

Parvatanchal