मौसम: 25 जून तक उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम: 25 जून तक उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Spread the love

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड के कई जिलों में 25 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के कई हिस्सों में खासकर हिमालय वेस्टर्न हिमालयन रीजन में मॉनसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिस गति से मानसून अहमदाबाद, इंदौर होते हुए आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए  उत्तराखंड में मानसून की आने की संभावना है। सिंह ने बताया कि भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से पहाड़ में सफर करने के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। वहीं उधमसिंहनगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह से 24 जून को भी इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के केंद्र निदेशक विक्रम सिंह अनुसार, 25 जून से बारिश में और तेजी आएगी। मानसून को देखते हुए नदी किनारे रहने वालों और चार धाम यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सिंह के अनुसार 24 व 25 जून तक बारिश प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लेगी। नॉर्थ वेस्ट मानसून महाराष्ट्र के आसपास है जबकि साउथ वेस्ट मॉनसून अगले दो से 3 दिनों में पश्चिमी यूपी तक पहुंचने का अनुमान है।

Parvatanchal