बड़ी खबर: 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी, सर्च ऑपरेशन जारी

बड़ी खबर: 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी, सर्च ऑपरेशन जारी
Spread the love

बेंगलुरु। बेंगलुरु में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी शुक्रवार एक दिसंबर को ई-मेल के जरिए दी गई। सभी स्कूलों को एकसाथ ई-मेल आया, जिसमें दावा किया गया कि स्कूलों के अंदर बम लगाए गए हैं।
स्कूल प्रशासन ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। पुलिस से स्कूलों से स्टूडेंट्स को बाहर निकाला और तलाशी शुरू की। मौके पर बम डिफ्यूजल स्क्वॉड भी पहुंची है। हालांकि, अभी तक कुछ नहीं मिला है।
बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि सभी स्कूल शहर के अलग-अलग हिस्सों में हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बम की सूचना पर स्टूडेंट्स के पेरेंट्स अपने-अपने बच्चों को लेने के लिए पहुंच गए थे। इससे अफरातफरी मच गई है। सभी स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। घबराने वाली कोई बात नहीं है। पुलिस ने बताया कि पिछले साल बेंगलुरु के सात स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन यह अफवाह निकली।

Parvatanchal