शर्मनाक: पति पर पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से दुष्कर्म कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज़
रुद्रपुर(आरएनएस)। एक महिला ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने मीठा खिलाने के बहाने उसे नशीला पदार्थ दिया और बेहोशी की हालत में अपने भाई से उसके साथ दुष्कर्म कराया। शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2024 में अशोकनगर, पीलीभीत निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि ससुराल में पति ने उसे मीठा खिलाकर नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद देवर ने उसकी बेहोशी की अवस्था में शारीरिक संबंध बनाए। उसका कहना है कि घटना की जानकारी होने पर उसने पति और सास से शिकायत की, लेकिन सास, ननद और पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और चुप रहने व जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि पुलिस ने पति, देवर, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
दूसरी ओर पुलिस ने 4.32 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार किया है। बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि सोमवार की रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम वार्ड आठ इस्लामनगर निवासी आमिर उर्फ अमीरा बताया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।शर्मनाक: पति पर पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से दुष्कर्म कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज़

