विकासनगर: श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले 10 उपद्रवी गिरफ्तार

विकासनगर: श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले 10 उपद्रवी गिरफ्तार
Spread the love

सेलाकुई स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कुछ लोग मजदूरों की आड़ में फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पथराव कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई और कोतवाली सहसपुर की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कंपनियों और मोहल्लों में जाकर श्रमिकों को भड़का रहे हैं तथा काम पर जाने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट और जबरदस्ती कर रहे हैं।

पुलिस ने आशंका जताई कि ये लोग दोबारा कानून व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं, जिसके चलते सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और सेलाकुई क्षेत्र के युवक शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।