शर्मनाक: दस वर्षीय अबोध बालिका के साथ तीन नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

शर्मनाक: दस वर्षीय अबोध बालिका के साथ तीन नाबालिगों ने किया दुष्कर्म
Spread the love

खटीमा। कोतवाली क्षेत्र में तीन नाबालिगों ने 10 वर्षीय अबोध बालिका को बहला फुसला कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका की मां के संज्ञान में यह मामला आने के बाद काफी हंगामा हुआ। यह घटना 13 अप्रैल की बताई जा रही है। खटीमा कोतवाली पुलिस ने पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर तीन नाबालिग किशोरों के विरुद्ध पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, खटीमा विकास खंड के एक गांव की महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 13 अप्रैल की उसकी दस वर्षीय पुत्री गांव के नजदीक जंगल में जानवर चुगाने को गई थी। गांव के तीन नाबालिग किशोर भी अपने जानवरों को चुगाने जंगल गए थे। इसी दौरान देर शाम तीनों किशोर उसकी दस वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर तलैया झील के पास ले गए। जहां तीनों किशोरों ने झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक शारीरिक संबंध बनाए।
पड़िता की मां के अनुसार जब उसकी पुत्री घर आई तो उसने उक्त घटना के बारे में बताया। जिसके बाद वह घटना के संबंध में आरोपियों के परिजनों को बताने गई तो एक आरोपी के पिता और दादा ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 170(2), 115 बीएनएस व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खटीमा कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि एक 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बालिका और आरोपियों के नाबालिग होने के चलते खटीमा पुलिस उक्त मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

Parvatanchal