हादसा: दशहरा पूजा के लिए गया युवक नदी में बहा, तलाश जारी
श्रीनगर। दशहरा पूजा के लिए नदी किनारे गया एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने युवक की तलाश की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक नगर निगम में स्थाई सफाई कर्मचारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे अनिल (45) पुत्र स्व. लक्ष्मण निवासी नर्सरी रोड, वाल्मिकी मोहल्ला श्रीनगर, परिवार व क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ दशहरा पूजा के लिए नैथाना पुल के पास नदी के किनारे गया था।
इस दौरान वह स्नान करने नदी मे उतरा लेकिन तैरते तैरते वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूब गया। सूचना पर पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा दल मौके पर पहुंचा। दल युवक की तलाश में जुटा है।

