स्मार्ट सिटी:  कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुखर हुई माकपा, अधूरे कामों से हो रही असुविधा पर जताया रोष 

स्मार्ट सिटी:  कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुखर हुई माकपा, अधूरे कामों से हो रही असुविधा पर जताया रोष 
Spread the love
देहरादून।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने देहरादून स्मार्ट सिटी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा देहरादून शहर में छोड़े गए आधे- अधूरे कार्यों से आम जनता को हो रही असुविधा पर कड़ी नाराज़गी जताई है। पार्टी की देहरादून इकाई के सचिव अनन्त आकाश ने कहना है कि स्मार्ट सिटी कार्यदायी संस्था द्वारा परेड ग्राऊंड से लेकर पल्टन बाजार, धामावाला, गांधी रोड,  प्रिन्स चौक व रेलवे स्टेशन आदि अनेक क्षेत्रों में जगह – जगह पर निर्माण कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं जिसके कारण सड़कों पर गढ्ढे बन गए हैं तथा पानी की निकासियां बंद हो गई हैं। मुख्य मार्गों से लेकर संपर्क मार्गों की बदहाली के कारण शहर के हालात अत्यधिक दयनीय हैं। उन्होंने  डीएल रोड को अविलंब ठीए कराए जाने का अनुरोध किया है। इस बारे में उन्होंने शहरी विकास मन्त्री श्री अग्रवाल से अविलंब हस्तक्षेप कर जनता को हो रही दिक्कतों को दूर कराने के लिए  अपने स्तर पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Parvatanchal