खुलासा: पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार
रुद्रपुर। काशीपुर क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने टीम के साथ एक मकान में चल रहा अनैतिक व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से संचालिका समेत चार युवकों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, टीम प्रभारी को सूचना मिली कि टांडा उज्जैन क्षेत्र में एक मकान में अनैतिक व्यापार का कारोबार चल रहा है। सूचना पर टीम प्रभारी ने पुलिस के साथ मौके पर मकान को घेर लिया। काशीपुर एसपी अभय कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस ने मौके से संचालिका और दो महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि एक महिला द्वारा मकान को किराये पर लिया गया है। उस मकान में महिला द्वारा अनैतिक व्यापार किया जा रहा था, जिस कारण कालोनी के लोग परेशान थे। मोहल्ले का भी माहौल काफी खराब हो रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संचालिका और पांचों लोगों के खिलाफ थाना काशीपुर में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक टीम ने मौके से मुकेश यादव, निवासी बी 112, गली नंबर 24 महावीर एनक्लेव पार्ट 2, उत्तमनगर, पश्चिमी दिल्ली, हाल निवासी निकट ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद यूपी,सत्येंद्र कुमार उर्फ सत्यम, निवासी फरीदनगर, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद,धीर सिंह, निवासी नई कॉलोनी, कालागढ़ (पौड़ी गढ़वाल), हेमंत कुमार, निवासी नई कॉलोनी, कालागढ़ (पौड़ी गढ़वाल) तथा दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी ने मौके से संचालिका को भी गिरफ्तार किया है। संचालिका थाना कुंडा क्षेत्र की रहने वाली है।

