सुनवाई: इस ज़िले में 11 फरवरी को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सुलह-समझौते से किया जाएगा मामलों का निस्तारण

सुनवाई: इस ज़िले में 11 फरवरी को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सुलह-समझौते से किया जाएगा मामलों का निस्तारण
Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सीनियर सिविल जज रुद्रप्रयाग अनामिका सिंह ने बताया कि जिला जज की अध्यक्षता में 11 फरवरी को जनपद न्यायालय एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाएगा, जिसमें अपराधिक शमनीय वाद, 138 एनआईएक्ट, बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक वाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, बिजली व पानी से संबंधित वाद (अशमनीय वादों को छोड़कर) वेतन भत्ते एवं अन्य राजस्व व दीवानी वाद इत्यादि एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण पक्षकारों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से उक्त आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराकर लाभान्वित होने की अपील की है।

Parvatanchal