सीपीएम: मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ पार्टी का धरना व प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी

सीपीएम: मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ पार्टी का धरना व प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी
Spread the love

 

पीएसीएल संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का भी है विरोध

देहरादून। एन एच -72 मुआवजा वितरण में गड़बड़ी एवं पीएसीएल भूमि घोटाले के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का विकासनगर उप जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जांच कमेटी के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिलाधिकारी (प्रशासन ) द्वारा उपजिलाधिकारी विकासनगर को आंदोलकारियों से वार्ता के स्पष्ट आदेश के बावजूद 24 घंटे बीत जाने के बावजूद भी उपजिलाधिकारी द्वारा वार्ता न करना तहसील एवं भूमाफियाओं की मिलीभगत ही दर्शाता है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय पर मामले का सम्मानजनक हल नहीं निकाला गया तो आंदोलन को व्यापक किया जाऐगा। इस अवसर राजेन्द्र पुरोहित, कमरूद्दीन, गोविंद सिंह, DS नेगी, हुकम सिंह, BS तोमर, बलबीर, सुनहरा सिंह,शेर सिंह, हसमुद्दीन,अकरम अली, मन्नू, इस्लाम अली, गुमान सिंह, कुंदन सिंह, मुकुल कुमार, वीरेंद्र सिंह, गजे सिंह व पाल सिंह आदि बड़ी संख्या में आंदोलकारी शामिल थे। आंदोलकारी कल पुनः प्रदर्शन करेंगे।

Parvatanchal