सावधान: अगर आप भी रोजाना लगाती हैं लिपस्टिक, तो आज ही जानें इसके नुकसान
इन दिनों स्कूल से लेकर ऑफिस जाने वाली हर महिला लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है. लिपस्टिक में अलग अलग रंग मौजूद होते हैं. वहीं काफी सारी लड़कियां तो लिपस्टिक का इस्तेमाल अपने कपड़े के रंग के साथ मैच करती हैं. इन दिनों लड़कियां बिना लिपस्टिक के तो घर से बाहर जाने के बारे में सोच ही नहीं सकती हैं. वहीं काफी सारी महिलाओं का पहला प्यार लिपस्टिक होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है, तो ये आपके लिए कितना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. आइए आपको इसके नुकसान के बारे में बताते हैं.
होंठों का नेचुरल रंग खराब
हमेशा लिपस्टिक लगाए रखने से होंठों का जो नेचुरल रंग होता है वो काफी ज्यादा प्रभावित होता है. इसका जो कारण है वो है लिपस्टिक में अलग अलग टाइप के केमिकल्स होते हैं. जो कि होठों के नेचुरल रंग को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं.
होठों में रूखापन
अगर आप रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपके होठों में रूखापन आ जाता है. वहीं लिपस्टिक में मौजूद जो केमिकल्स होते हैं, उनकी वजह से होठों की जो नमी होती है, वो चली जाती है और आपके होंठ सूख जाते हैं और फट जाते हैं.
क्वालिटी का ध्यान रखें
आप जब भी लिपस्टिक लगाएं तो कोशिश करें कि आप हमेशा बेस्ट क्वालिटी की लिपस्टिक ही लगाएं. अगर आप अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक नहीं लगाएंगे तो इससे आपको एलर्जी भी हो सकती है.
लिपस्टिक को चाटना खतरनाक
काफी सारी लड़कियों की आदत होती है कि वो अपनी लिपस्टिक को चाट जाती हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में काफी सारे केमिकल्स चले जाते हैं जो कि शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं.
काले होंठ
अगर आप रोजाना लिपस्टिक लगाती हैं और उसके बाद लगाना बंद कर देती हैं, तो इससे आपके होंठों पर काले धब्बे पड़ने लगते हैं, जो काफी ज्यादा खराब लगते हैं.

