सराहनीय: श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी खाकी वर्दी,किसी का खोजा पर्स तो बुजुर्ग महिला को मिलाया परिजनों से

सराहनीय: श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी खाकी वर्दी,किसी का खोजा पर्स तो बुजुर्ग महिला को मिलाया परिजनों से
Spread the love

 

उत्तरकाशी। कर्नाटक से चारधाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु विपरा पातर का पर्स गंगोत्री मंदिर परिसर में खो गया था। पर्स में 17 हजार रुपये की नकदी थी। उसने मन्दिर परिसर की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात उत्तरकाशी पुलिस के जवान पंचम सिंह राणा को सूचना दी। राणा ने तुरंत पर्स की खोजबीन शुरू कर दी और पर्स को ढूंढ़कर श्रद्धालु के सुपुर्द कर उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया।
दूसरी ओर, सरसुनिया, राजसमंद राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आई बुजुर्ग महिला द्रौपदी बाई नागदा यमुनोत्री धाम में अपने परिजनों से बिछुड़ गई। वह जानकीचट्टी, हनुमान मन्दिर के पास बारिश में भीगने के कारण ठंड से कांप रही थी। इसी दौरान जानकीचट्टी में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तेजपाल सिंह पंवार ने महिला के लिये रजाई की व्यवस्था करने के साथ ही उसे गर्म चाय पिलाई व गर्म भोजन करवाकर जानकीचट्टी, सूचना केंद्र में पहुंचाया तथा सूचना प्रसारित कर उनके परिजन कैलाशचंद्र नागदा के सुपुर्द किया। पुलिसकर्मी के सहयोग और सेवाभाव से गदगद होकर बुजुर्ग यात्रियों और परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का गहरा आभार व्यक्त किया।

Parvatanchal