सराहनीय: नशे के खिलाफ ग्रामीण हुए मुखर, बेचने और सेवन करने वालों पर करेंगे सख़्ती

सराहनीय: नशे के खिलाफ ग्रामीण हुए मुखर, बेचने और सेवन करने वालों पर करेंगे सख़्ती
Spread the love

 

विकासनगर।  नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए जौनसार क्षेत्र के ग्राम जोगियो, थणता, सेंजाड़, सणऊ, टावरा गांवों के ग्रामीणों की क्वांसी बाजार में हुई बैठक में ग्रामीणों ने मादक पदार्थों को बेचने और सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने का निर्णय लिया। गुरुवार को क्वांसी बाजार में आयोजित बैठक में यह तय किया गया है कि क्वासी बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची और अंग्रेजी शराब, भांग, स्मैक बेचने व सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्याणा भजन सिंह ने कहा कि कई लोग लालच में अपने घरों या दुकानों में जुआ खेलते और खिलाते हैं। भविष्य में ऐसे लोगों के विरुद्ध समाजिक और कानूनी रूप से कार्रवाई कर दस हजार का अर्थदंड लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि क्वांसी बाजार में लोग अपने घरों और दुकानों का कूड़ा जगह-जगह फेंकते हैं, ऐसे लोगों पर भी पंचायत जुर्माना लगाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने कूड़े का स्वयं निस्तारण करना होगा। इस दौरान ग्राम स्याणा श्रीचंद, अनिल सिंह चौहान, रमेश सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष क्वांसी सूर्यपाल सिंह चौहान, जोत सिंह, गुड्डू, प्रेमदास, किशोरी लाल, दौलत दास, मुन्नाराम, कुंवर सिंह, श्याम सिंह, कृपाराम, आत्माराम, रवि सागर व सचिन आदि मौजूद रहे।

Parvatanchal