सम्मान: एक बार फिर गिनीज बुक में दर्ज हुआ पद्मश्री डॉ संजय का नाम, सामाजिक संगठन ने किया सम्मानित
देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा राजपुर रोड स्थित दून विहार संजय ऑर्थोपेडिक्स सेंटर में पद्मश्री डॉक्टर बी के एस संजय का नाम एक बार फिर से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने बधाई देते हुए कहा कि पद्मश्री प्रो. बीकेएस संजय का नाम एक बार फिर से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। संजय भारतीय मूल के एकमात्र ऐसे ऑर्थोपीडिक सर्जन हैं, जो दुनिया के 23 चेंज मेकर्स में से एक हैं। गिनीज ने उनके उत्कृष्ट चिकित्सीय, सामाजिक व अन्य कार्यों को देखते हुए उनका नाम चयनित किया है। गत तीन दिसंबर को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड क्रिकेट ग्राउंड में मेडल व गिनीज सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया है। जैन ने कहा- ‘डॉक्टर संजय ने पूरे भारत का सम्मान बढ़ाया और हम गौरवान्वित हैं कि हमें डॉक्टर संजय का सानिध्य निरंतर मिलता रहता है। हमें इनसे बहुत कुछ सीखने को समय-समय पर मिलता रहता है और हमें भी उस मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं’।’ इस मौके पर डॉक्टर संजय ने कहा कि वह हमेशा यहां के लोगों के साथ हैं और सभी के साथ हर परिस्थिति में खड़ा मिलेंगे।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक नरेश चंद्र ने अपने विचार रखते हुए कहा कि किसी भी ऊंचाई पर पहुंचने के लिए बहुत त्याग, समर्पण और सेवा की भावना होना आवश्यक है। ऐसे ही कोई नहीं इतनी ऊंचाई पर जाता है। बड़े संघर्ष के बाद इन सब की प्राप्ति होती है
इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, राष्ट्रीय सरक्षक सुनील अग्रवाल, प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, विशंभर नाथ बजाज, मंजू शर्मा, एसपी सिंह, डॉ दिनेश शर्मा सोनिया आदि लोग मौजूद रहे।

