सबक: नाबालिग लड़की की शादी करवाने पर दूल्हे समेत दोनों पक्षों के नौ लोग हिरासत में

सबक: नाबालिग लड़की की शादी करवाने पर दूल्हे समेत दोनों पक्षों के नौ लोग हिरासत में
Spread the love

रुद्रपुर। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में नाबालिग की शादी कराने का मामला सामने आया है। डॉयल 112 पर पहुंची कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों को हिरासत में ले लिया। सोमवार की शाम किसी ने डॉयल 112 पर दी। कहा कि ग्राम दोहरी वकील में नाबालिग लड़की का विवाह करवाया जा रहा है। जिसकी सूचना के बाद कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां शादी समारोह संपन्न हो चुका था। जहां माता से वधू की उम्र पूछी गई। तब उन्होंने उसकी उम्र 16 वर्ष बताई। वधू अभिलेखों के आधार पर भी नाबालिग थी। उसके बाद पुलिस ने वधू पक्ष के माता समेत चार लोगों वही वर पक्ष के दूल्हा सुरेश, वर के चाचा मही, वर का बड़ा भाई विनेश निवासीगण ग्राम परचई थाना अजीमनगर जिला रामपुर, वर के बहनोई रादेश कुमार, वर की बड़ी बहन कविता देवी निवासी ग्राम नरपतनगर रामपुर व योगेंद्र कुमार के खिलाफ बाल विवाह प्रतिनिषेद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी अभियुक्तों को धारा 35 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का नोटिस देकर छोड़ दिया गया। वहीं पंडित योगेंद्र कुमार के मौके पर न होने पर तलाश की जा रही है। नाबालिग वधू को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया है। एसआई चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि 112 की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां उनके आने से पहले ही शादी हो चुकी थी। जिसके पंडित समेत 10 के खिलाफ बाल विवाह प्रतिनिषेद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Parvatanchal