सबक: चाकू से वार कर युवक को किया घायल पुलिस ने आरोपी को दबोचा- 24 घंटे में घटना का किया खुलासा

सबक: चाकू से वार कर युवक को किया घायल पुलिस ने आरोपी को दबोचा- 24 घंटे में घटना का किया खुलासा
Spread the love

रुड़की। नहर पटरी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कलियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार को धनौरी रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी पीठ बाजार से आगे नहर पटरी के पास आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई।जिसमें आरोपी ने अजय पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
और पीड़ित निल की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपी शेख कासिम निवासी लिमोदरा थाना झगड़िया जिला भरूच (गुजरात) को गिरफ्तार कर लिया।और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद कर लिया गया। चाकू बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। टीम में एसएसआई सुनील दत्त पंत, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, जितेन्द्र सिंह और नीरज राणा शामिल रहे।

Parvatanchal