सनसनी: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सिपाही की मौत

सनसनी: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सिपाही की मौत
Spread the love

 

अल्मोड़ा। रविवार की सुबह पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  गोली गलती से चली या जानबूझकर कांस्टेबल ने इस घटना को अंजाम दिया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। मृतक कांस्टेबल के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे।  रविवार सुबह उनके ड्यूटी पर आने के कुछ देर बाद ही मौके से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर आस-पास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कांस्टेबल सुंदर शाही अचेतावस्था में जमीन पर पड़े थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे पुलिस में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना के बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि सिपाही को गोली लगी है या फिर उसने खुद को गोली मारी है, यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

Parvatanchal