सनसनी: मसूरी में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा

सनसनी: मसूरी में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा
Spread the love

 

देहरादून(आरएनएस)।  हुसैनगंज में एक महिला की लाश घर के भीतर चुनरी के फंदे से लटकी मिली है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। कोतवाली मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी l  देर रात फॉरेंसिक साइंस लैब  की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कोतवाली मसूरी को 29 जुलाई की रात 10:09 बजे सूचना मिली कि एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि रंकिता कृतानिया असवाल (30) पत्नी पवन असवाल कमरे में चित अवस्था में पड़ी थी। शव कंबल से ढका हुआ था।108 एम्बुलेंस के फार्मासिस्ट राजेश द्वारा शव का परीक्षण किया गया था। उन्होंने मृत्यु लगभग 3 घंटे पूर्व होने की आशंका व्यक्त की गई।  इसके बाद उनके द्वारा मृतका के पति पवन असवाल से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि सायंकाल करीब 6:00 बजे वह अपनी पत्नी के साथ मसूरी बाजार से सब्जी लेकर घर लौटे थे। जब उन्होंने फुटबॉल खेलने जाने की बात कही, तो उसकी पत्नी नाराज हो गई और बैग छीन लिया। इस पर वह खेलने नहीं गए। पत्नी नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। पति के अनुसार, कुछ समय बाद जब छोटी बेटी रोने लगी, तो कई बार दरवाजा खटखटाकर पत्नी से दरवाज़ा खोलने का अनुरोध किया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुनः दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया, तो पवन द्वारा दरवाजे का शीशा उखाड़कर पर्दा हटाया। देखा कि पत्नी पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी हुई थी। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया और पत्नी को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बतायाकि रंकिता की शादी को 7 वर्ष नहीं हुए थे। पंचनामा की कार्रवाई मजिस्ट्रेट द्वारा संपन्न  की गई। शव को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।  बताया कि मृतका के पति होमगार्ड में तैनात हैं। बताया गया कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं।

Parvatanchal