सनसनी: पूर्व प्रधान के घर पर हुई फायरिंग, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
हरिद्वार। बीती रात ग्राम बहादरपुर जट के पूर्व प्रधान के घर पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, पूर्व प्रधान ने घर मे घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौेके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर जट में पूर्व प्रधान विकास कुमार के घर पर गाँव के ही एक व्यक्ति ने फायरिंग कर डाली। पूर्व प्रधान विकास कुमार ने किसी तरह घर घुसकर अपनी जान बचाई और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पूर्व प्रधान विकास कुमार ने दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य संग्लन किए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। कार्यवाहक एसओ पथरी विपिन कुमार ने बताया पूर्व प्रधान की ओर से तहरीर आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

