सनसनी: झील में बुजुर्ग का शव मिलने से नगर में सनसनी, आत्महत्या करने का अनुमान

सनसनी: झील में बुजुर्ग का शव मिलने से नगर में सनसनी, आत्महत्या करने का अनुमान
Spread the love

नैनीताल। मंगलवार की सुबह शहर के तल्लीताल क्षेत्र में झील में एक शव उतराता देख सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने झील से शव को निकाल लिया है। मृतक की पहचान शेरवुड क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने स्वजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ठंडी सड़क में मॉर्निंग वॉक कर रही कुछ महिलाओं ने पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में एक शव उतराता हुआ देखा। महिलाओं ने तत्काल तल्लीताल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसआई सुनील कुमार जल पुलिस व थाना कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। नाव चालक की मदद से पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला।
उसकी जेब से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान नारायण नगर निवासी 60 वर्षीय अनिल के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए।
एसओ मनोज नयाल ने बताया कि अनिल सोमवार सुबह घर से निकलने के बाद वापस नहीं आया था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मालूम पड़ रहा है। मामले में जांच की जा रही है।

Parvatanchal