सख़्त रुख: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने फाइनेंस कंपनी को दिए तीन दिन में मामला निपटाने के निर्देश

सख़्त रुख: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने फाइनेंस कंपनी को दिए तीन दिन में मामला निपटाने के निर्देश
Spread the love

 

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जन सुनवाई के दौरान फाइनेंस कंपनी को निर्देश दिए खुर्पाताल निवासी हरीश गोस्वामी के ऋण प्रकरण का तीन दिन में निपटारा किया जाए। ऐसा नहीं होने पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खुर्पाताल निवासी हरीश गोस्वामी ने जन सुनवाई के दौरान आयुक्त कुमाऊं को बताया कि उन्होंने एसके फाइनेंस कम्पनी, हल्द्वानी से 2022 में बस के लिए ऋण लिया था। वह किस्तें नियमित रूप से दे रहे थे। मात्र 2 माह की किस्त जमा न करने पर कंपनी ने बस को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे बेच दिया। बताया कि कंपनी ने गोस्वामी से दो ब्लैंक चेक भी लिए हैं। जिसके आधार पर कंपनी ने गोस्वामी के खिलाफ चेक बाउंस होने के मामले में अप्रैल 2022 में मुकदमा दर्ज कराया। कंपनी अब भी उनसे पैसे की मांग कर रही है। सुनवाई के बाद आयुक्त ने फाइनेंस कंपनी को प्रकरण का निस्तारण करने को 3 दिन का समय दिया है।

Parvatanchal