संवेदना: पौंधा शूटिंग रेंज में पहुंचे विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली; जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

संवेदना: पौंधा शूटिंग रेंज में पहुंचे विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली; जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

 

विकासनगर(आरएनएस)।  विश्व विख्यात रेसलर और द ग्रेट खली के नाम से प्रसिद्ध दिलीप सिंह राणा शनिवार को पौंधा स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, पैरालंपिक कोच सुभाष राणा सहित शोक संतप्त राणा परिवार से मुलाकात कर दिवंगत जसपाल राणा और उनकी माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। द ग्रेट खली ने स्व. जसपाल राणा और उनकी माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को सांत्वना देते हुए उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पूरी तरह राणा परिवार के साथ खड़े हैं। कहा कि राणा परिवार ने खेल जगत में देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। ऐसे परिवार के दुख में सहभागी होना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राणा परिवार का देश और उत्तराखंड के खेल जगत में योगदान अमूल्य है। दुख की इस घड़ी में वह और पूरा देश उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें।

Parvatanchal