संदेहास्पद: नहर की पटरी पर मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का मुकदमा कराया दर्ज़

संदेहास्पद: नहर की पटरी पर मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का मुकदमा कराया दर्ज़
Spread the love

वो

रुड़की। मंगलौर में कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, नारसन क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई आकाश को 26 जुलाई की रात को गौरव व विकास, निवासी ग्राम नसीरपुर और रजत निवासी मोहम्मदपुर जट कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए थे, लेकिन देर रात तक भी आकाश वापस नहीं आया। शनिवार देर शाम को आकाश का शव नहर की पटरी पर मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रविवार सुबह मृतक के भाई ने तीनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Parvatanchal