संदेहास्पद: खंडहर से महिला की अधजली लाश बरामद,  मारकर फैंकने की आशंका

संदेहास्पद: खंडहर से महिला की अधजली लाश बरामद,  मारकर फैंकने की आशंका
Spread the love

 

देहरादून। संदिग्ध अवस्था में महिला का अधजला शव खंडहर मेें पड़ा मिला। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,  आज चौकी लक्खीबाग पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का आधा जला हुआ शव रीठा मंडी के पास रेलवे ट्रैक के पास खंडहर में पड़ा है। सूचना पर चौकी लक्खीबाग व कोतवाली नगर से पुलिस फोर्स सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विद्याभूषण नेगी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक महिला का आधा जला हुआ शव खंडहर में मिला, जिसके दाहिने हाथ पर विमला लिखा हुआ है तथा बाएं हाथ पर दो बच्चों के टैटू बने हैं। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करते हुए घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैैै।

Parvatanchal