संदेहास्पद: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी लापता, तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के पंचक्की चौराहा के पास रहने वाला एक व्यापारी संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गया। व्यापारी के परिजनों ने गुमशुदगी थाना काठगोदाम में दर्ज कराई है। पुलिस ने लापता व्यापारी संतोष बहुगुणा की खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस को संतोष की स्कूटी दमुवाढूंगा चंबल पुल के पास मिली है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि व्यापारी संतोष मंगलवार शाम से लापता हैं। परिजनों ने रिश्तेदारों सहित अन्य जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ऐसे में परिजनों ने काठगोदाम पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि पनचक्की चौराहा के पास रहने वाले संतोष की गुमशुदगी कल देर रात दर्ज की गई है। खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगा दी गई हैं। लापता व्यापारी का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

