संदिग्थ: अज्ञात कारणों से कैमिस्ट ने लगा ली फांसी, घटना के दौरान मायके गई थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्थ: अज्ञात कारणों से कैमिस्ट ने लगा ली फांसी, घटना के दौरान मायके गई थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

 

रुद्रपुर। सिंह कालोनी निवासी मेडिकल स्टोर स्वामी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सिंह कालोनी निवासी 34 वर्षीय जयंत फुटेला पुत्र गुलशन फुटेला की इंदिरा कालोनी मोड़ पर फुटेला मेडिकल स्टोर नाम से मेडिकल स्टोर है। रविवार सुबह उसकी मां और पिता कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे, जबकि पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके गदरपुर में है।
सुबह वह अपनी पुत्री को भाई के घर मलिक कालोनी में छोड़ आया था, जिसके बाद उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोपहर में जयंत के बड़े भाई कपिल के पास किसी का फोन आया और बताया कि मेडिकल स्टोर नहीं खुला है।
इस पर कपिल ने उसे फोन किया तो बंद मिला। जिसके बाद वह घर पहुंचा तो जयंत पंखे के कुंडे में लटका मिला। यह देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Parvatanchal