शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 24 मई 2024

मेषः
ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। इसलिए आलस छोड़ें और एकाग्र चित्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शॉपिंग में भी समय होगा।नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, लेकिन उनसे उलझे नहीं। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। अगर किसी से कोई प्रॉमिस किया है तो उसे पूरा करें। इस समय व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर हो रही हैं। प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने काम में अत्यधिक सावधानी रखनी होगी। परिवार के किसी सदस्य को उपलब्धि प्राप्त होने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे।वर्तमान मौसम का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है। इसलिए लापरवाही न बरतें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
वृषः
काफी समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत हैं, आज वह हो जाएगा और आप मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। रुका हुआ पैसा भी हासिल हो सकता है। आपकी योजना और डिसिप्लिन से कार्य करने की प्रणाली आपको सफलता देगी। अस्वस्थता की वजह से आपकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती है, लेकिन आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। अपने गुस्से और जिद पर काबू रखें। विदेश जाने हेतु प्रयासरत लोगों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत बनाएं और एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन करने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण और लाभदायक यात्रा कैंसिल होने से मन उदास रहेगा।दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में अधिक समय व्यतीत करेंगे। लव पार्टनर की भावनाओं का भी ख्याल रखें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना आवश्यक है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
मिथुनः
आज परिवार में भविष्य संबंधी कोई योजना पर कार्य होगा। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। उनके मार्गदर्शन में आप निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सावधान रहें। युवा वर्ग अपने प्रोजेक्ट के अच्छे परिणाम न मिलने से तनाव न लें। पुनः प्रयास करें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में उलझना आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा। लेनदेन के मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। व्यावसायिक निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें, क्योंकि इसमें कोई धोखा होने की स्थिति बन सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। ऑफिस के अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होगी। आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों का खुलासा होने का भय है।गैस, एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करेगी। अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें।
कर्कः
आपके संतुलित व्यवहार से सामंजस्य बना रहेगा। जिससे आपके कार्यों के बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो आज उससे संबंधित कोई कार्य हो सकता है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। गलतफहमियों की वजह से नजदीकी संबंधी से कोई कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। इस समय बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना उचित नहीं है। अपनी नीतियों में बदलाव करने का प्रयास करना चाहिए। हालांकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक व्यवस्था को अनुशासित बनाए रखने में ज्यादा प्रतिबंध न लगाएं। घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। बाहरी लोगों से मर्यादित दूरी रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखनी होगी।
सिंहः
सामाजिक या राजनीतिक मीटिंग में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस उपलब्धि को तुरंत हासिल करें। पारिवारिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। किसी काम को पूरी हिम्मत से करने से अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। लोगों की नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें, वर्ना आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। किसी करीबी संबंधी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। अपने चिड़चिड़ेपन और उत्तेजित स्वभाव पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी कोई नई गतिविधि शुरू होगी और आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। युवा अपने करियर के प्रति सजग रहेंगे। पार्टनर संबंधित व्यवसाय में मजबूती आएगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। दांपत्य संबंध मधुरता से परिपूर्ण रहेंगे। परिजनों और मित्रों से भेंट मुलाकात सुखद रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता की वजह से चिंता रह सकती है।
कन्याः
आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। निवेश संबंधी कार्यों के लिए दिन उत्तम है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। पुरानी नकारात्मक बातों को छोड़कर वर्तमान में अपना ध्यान केंद्रित रखें। संबंधों को बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है। अपने गुस्से और कड़वी वाणी पर अंकुश रखें। किसी भी परिस्थिति में धैर्य और शांति रखें। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। इस वजह से कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति नहीं दे पाएंगे, लेकिन चिंता न करें, घर रहकर भी आप फोन से सभी कार्य सुचारु रूप से व्यवस्थित रखेंगे। नौकरी में आपका कोई महत्वपूर्ण टारगेट पूरा हो सकता है। दांपत्य संबंधों में प्रेम माधुर्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। काफी समय से अत्यधिक मेहनत करने से बुखार और थकान होगी। गर्मी से अपना बचाव करें।
तुलाः
अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। निश्चित ही आपको उचित कामयाबी मिलेगी। कुछ समय आध्यात्मिक या धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। कोई भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का कार्य हो सकता है। घर में किसी संबंधी के आगमन से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन को लेकर किसी से वाद-विवाद होने की आशंका है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों पर आप काबू पाने में सक्षम रहेंगे। अगर व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बना रहे हैं तो उस पर अमल करने का उचित समय है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को कोई अथॉरिटी मिल सकती है। घर के वातावरण को सुखी बनाए रखने में आपका सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना जरूरी है। मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम आदि से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें। उत्तम दिनचर्या रखें।
वृश्चिकः
सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। आपकी योजना और डिसीप्लिन से कार्य सुचारू रूप से होते जाएंगे। आज कुछ ऐसे खर्चे हो सकते हैं कि जिन पर कटौती करना भी नामुमकिन है। अपनी महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक न करें। अन्यथा पछताना पड़ सकता है। बातचीत करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। इससे संबंध खराब हो सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी। ये समय धैर्य और शांति से व्यतीत करने का है। कोई दिक्कत आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको व्यवसाय उत्तम जानकारियां मिलेंगी। कोई ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। कुछ समय एक-दूसरे के लिए जरूर निकालें। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी। अत्यधिक कार्यभार न लें और तनाव से दूर रहें।
धनुः
आज दिन बहुत ही व्यस्तता रहेगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी निकालें। इससे भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे। घर में संबंधियों का आगमन होगा और उपहारों का आपसी आदान-प्रदान सबको खुशी देगा। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है। आप अपने व्यवहार से परिस्थितियां संभाल लेंगे। हालांकि आलस की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों में कुछ न कुछ व्यवधान बने रहेंगे। इसलिए बहुत एकाग्रता के साथ काम के लिए निर्णय लें और कार्य करें। पारिवारिक व्यक्तियों की सलाह आपको उचित रास्ता दिखा सकती है। बैंक संबंधी कार्यों को तुरंत निपटाएं। वैवाहिक संबंधों में घर की समस्या को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। प्रेमी-प्रेमिका भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। कब्ज और बवासीर जैसी चल रही है तो उसे हल्के में न लें। अपना उचित इलाज लेना आवश्यक है।
मकरः
आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना आपको सफल बनाएगा। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। आर्थिक कश्मकश बनी रहेगी। खर्चों पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। स्वभाव में अहम की भावना न आने दें। कारोबारी गतिविधियों में दिक्कतें रहेंगी। अपने आपको साबित करने के लिए अभी बहुत अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिज्ञ व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी का निवारण होगा। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। वर्तमान बदलते वातावरण से सावधान रहना अति आवश्यक है। खांसी, जुकाम और गले से संबंधित समस्या हो सकती है।
कुंभः
अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो आज उससे संबंधित काम हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी। घर की रखरखाव संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। घर-परिवार से संबंधित विपरीत परिस्थितियों का आपसी सामंजस्य से समाधान निकालने की जरूरत है। धैर्य और शांति बनाए रखें। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम की स्थिति बनी रहेगी। टेंशन लेना इसका हल नहीं है, उचित समय का इंतजार करें। व्यावसायिक कार्य निर्विघ्न संपन्न होते जाएंगे। पेमेंट भी समय पर मिल जाएगी। अपनी कार्यप्रणाली को किसी से शेयर न करें, वर्ना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस तनाव मुक्त रहेगा। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंध खुशनुमा बने रहेंगे। गिरने से अथवा वाहन से चोट लगने की आशंका है। जोखिम लेने से परहेज करें।
मीनः
निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा, लेकिन कोई निर्णय लेते समय व्यावहारिक रहना आपको फायदा देगा। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना की बनेगी। उससे संबंधित तैयारियों में व्यस्तता रहेगी। किसी भी विपरीत स्थिति में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। आपकी समझदारी से समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों पर अपनी उपस्थिति और नजर रखना जरूरी है। वर्ना स्टाफ की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। मशीनरी और मोटर पार्ट्स से संबंधित व्यवसाय में बेहतर आर्डर मिलेंगे। किसी को पैसा उधार देने से आपको नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी और परिवार के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। गलत संबंध आपके लिए मुश्किलें उत्पन्न कर सकते हैं। जुखाम, खांसी जैसी दिक्कत रहेंगी। दूषित वातावरण से अपना बचाव करें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

