शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 22 जनवरी 2025

मेष:
सितारों का साथ मिलेगा। काम के बोझ से मुक्ति पाने की कोशिश करेंगे। सुकून पाने के लिए अपने लोगों के साथ मौज-मस्ती का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आलस्य छोड़कर लक्ष्य पूरा करने के लिए आप पूरे मन से कोशिश करेंगे। किसी विशेष काम को लेकर की गई मेहनत के अच्छे नतीजे न मिलने से तनाव हो सकता है। दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा करने का मौका बिल्कुल न छोड़ें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और ट्रांसफर मिलने की संभावना है। कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सावधान रहें। किसी पर भी भरोसा करना आपको मुश्किल में डाल देगा। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर में सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी होगी। पति-पत्नी एक दूसरे के लिए सहयोग और सम्मान की भावना रखेंगे। सकारात्मक रहें। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में भी बिताएं। तनाव और थकान से राहत मिलेगी।
वृष:
दिन की शुरूआत सकारात्मक रहेगी। मन मुताबिक तरीके से काम पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई पर फोकस रहेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। समय की वैल्यू समझें और फालतू बातों में समय खराब न करें। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गलत काम न करें। अचानक कुछ खर्चे हो सकते हैं। जिन्हें टालना असंभव होगा। बच्चों का मनोबल बनाकर रखने में आपका मार्गदर्शन जरूरी है। इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। कामकाज में बदलाव के लिए अनुकूल समय है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा की स्थिति में कमजोर न पड़ें। आत्मविश्वास के साथ खुद को बेहतर बनाएं। बीमा और शेयर बाजार में व्यस्तता रहेगी। ऑफिस में अपने सहयोगी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण बदनामी हो सकती है। इनसे दूरी रखें। कमर दर्द की समस्या को लापरवाही में न लें, तुरंत इलाज करवाएं। व्यायाम पर भी ध्यान दें।
मिथुन:
ग्रह स्थिति अनुकूल है। भविष्य की प्लानिंग हो सकती है, जो कि लाभदायक साबित होगी। अपने हाथ में आई हुई उपलब्धि को हासिल करने में देर न करें। आपका व्यक्तित्व और प्रभावशाली वाणी दूसरों पर अच्छी छाप छोड़ेंगे। किसी पर भी आंख बंदकर के विश्वास न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहें। चंचलता और लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है। बिना सोचे-समझे रिस्क न लें। ना ही किसी को उधार दें। बिजनेस के कामों के लिए समय बहुत अनुकूल तो नहीं है। किसी अनुभवी से मुलाकात और उसकी सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलाव के परिणाम आने वाले दिनों में मिलेंग। नौकरी में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। परिवार का आपसी तालमेल घर में सुख-शांति रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका रिश्ते में नजदीकी बनाए रखने के लिए एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फिर भी स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमित व्यायाम, योग करें।
कर्क:
कुछ समय से घर में चल रहे तनाव का समाधान मिलेगा। आप तनाव मुक्त होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। निजी फैसला लेते समय अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास बनाए रखें। आपको फायदा हो सकता है। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। वाहन या कोई भी मशीनरी उपकरण का बहुत ध्यान से इस्तेमाल करें। रिश्तेदार से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिलेगी। व्यावसायिक स्थल पर उपस्थिति बना रखना जरूरी है। बाहरी व्यक्ति का दखल आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। मार्केटिंग या बाहरी गतिविधियां स्थगित रखना उचित रहेगा। घर-परिवार पर समय देने से पारिवारिक संबंध मजबूत बनेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए विश्वास रखें। खांसी, जुखाम, कफ जैसी दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
सिंह:
आज कोई रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय बिताने से आप शारीरिक और मानसिक तौर पर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। फोन कॉल की मदद से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है, कि युवाओं का नकारात्मक क्रियाओं की ओर ध्यान आकर्षित हो सकता है। इन चीजों से दूर रहें तो अच्छा है। युवाओं को करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यर्थ के खर्चों को कंट्रोल करें। बिजनेस की स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। ज्यादा फायदे की उम्मीद में गैर कानूनी काम न करें। इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। आपको अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। बिजनेस में बदलाव की योजना चल रही है, तो उस पर काम करना फायदेमंद होगा। जीवनसाथी का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें। मौजूदा मौसमी बदलाव में लापरवाही न करें।
कन्या:
कोई खास समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। सूझबूझ और कोशिशों से ऐसे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे कि खुद पर गर्व महसूस होगा। समाज और करीबी रिश्तेदारों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा में पैसे का नुकसान होगा। अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा समय न बिताएं। न ही अपनी गतिविधियां शेयर करें। बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए आपकी मदद आवश्यक है। बिजनेस में काम ज्यादा होने से कामकाज में संतुलन बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है। मार्केटिंग के कामों को स्थगित रखकर कार्य स्थल पर ही ज्यादा समय बिताएं। स्टाफ की मदद से महत्वपूर्ण फैसले सफल हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के भी मान-सम्मान का ध्यान रखें। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। एलर्जी हो सकती है या ब्लड से जुड़ी कोई समस्या होने की आशंका है। लापरवाही न करें। अपनी जांच जरूर करवाएं।
तुला:
आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके व्यवहार और कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति अधिक बेहतर होगी। संतान की विदेश जाने की कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। पिता या पिता के समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय करवाने वाला रहेगा। अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों को ताक-झांक न करने दें। नजदीकी मित्र के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। इसका असर आपकी नींद और मानसिक शांति पर पड़ेगा। परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित जानकारियां लेना आपके व्यवसाय की तरक्की में मददगार होगा। आपको बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है। अपनी योजनाओं को किसी के सामने जाहिर न करें। नौकरी में किसी सहयोगी से समस्या आ सकती है। पति-पत्नी में प्यार रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मित्रों के साथ मेल मिलाप से खुशी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। किसी तरह की चिंता न करें। सिर्फ दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
वृश्चिक:
मीडिया या कॉन्टैक्ट सोर्स से कुछ ऐसी जानकारी मिल सकती है, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। नजदीकी दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मुलाकात के मौके मिलेंगे। धार्मिक कामों के आपका रुझान बढ़ेगा। लापरवाही से फालतू कामों में धन और पैसा बरबाद हो सकता है। ध्यान रखें, अधिक व्यावहारिक होने से नजदीकी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। बिजनेस में कोई अहम फैसला लेते समय परिवार की सहमति जरूर लें। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने से कामकाज में सुधार हो सकता है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छे अवसर बन रहे हैं। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी लेने से आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा दिन बीतेगा। किसी दोस्त से मुलाकात होने से खुशनुमा दिन बीतेगा। प्रेम संबंध आपके जीवन की खुशियां बढ़ाएंगे। गैस और सिरदर्द से आप परेशान हो सकते हैं। भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें।
धनु:
अनुभवी लोगों से मिली अच्छी राय आपके लिए फायदेमंद होगी। आप कोई भी काम करने पहले उसके हर पहलुओं पर विचार-विमर्श करें। इससे आपके तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करीबी रिश्तेदार के साथ विवाद की स्थिति बन सकती हैं। गुस्से और आवेश की बजाय शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। अपनी मेहनत के अनुकूल नतीजे न मिलने से तनाव हो सकता है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। बिजनेस में विस्तार संबंधी नई जानकारियां हासिल करने के लिए थोड़ा समय मीडिया और ऑनलाइन कामों में जरूर बिताएं। महिलाएं अपने कारोबार को लेकर भरपूर मेहनत करेंगी। इसका फायदा भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान से शारीरिक परेशानी से आराम मिलेगा। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर:
सितारों का साथ मिलेगा। इसका उचित सदुपयोग करें। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज वह थोड़ी सी कोशिश से पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक कामों में योगदान न देने से आपके मान-सम्मान पर बुरा असर पड़ सकता है। आपकी नींद और मानसिक शांति गड़बड़ा सकती है। ज्यादा गुस्सा न करें। समय अनुकूल है। आपकी कार्य क्षमता और काबिलियत से कामयाबी मिल सकती है। आपको उपलब्धि मिल सकती है। अपनी योजनाओं को किसी के सामने जाहिर न करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे के जन्म की खबर मिल सकती है। इससे खुशी रहेगी। नकारात्मक काम और आदतों से दूर रहें। आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
कुंभ:
आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत अनुकूल है। आप हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत से करेंगे। नई योजनाएं बनेंगी। जो आने वाले समय में फायदेमंद होंगी। परिवार के साथ लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। विपरीत परिस्थिति में सहजता और धैर्य रखें। गुस्से की वजह से बना बनाया काम आखिरी वक्त पर उलझ सकता है। गैर जरूरी खर्चों पर कटौती करना जरूरी है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। बिजनेस में अपनी योजनाओं को साकार करने का शुभ समय आ गया है। विभागीय जांच चल रही है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के अवसर बन रहे हैं। वैवाहिक संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। घर में भी सुखद व्यवस्था रहेगी। प्रेम प्रसंग और ऑनलाइन कामों में अपना समय खराब न करें। संतुलित आहार के साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें।
मीन:
दिनभर अत्यधिक व्यस्तता होने से आपको थकान होगी। सफलता भी मिल जाएगी। अचानक किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात होगी। इससे तनाव दूर होगा और सुकून मिलेगा। जल्दी सफल होने की कोशिश में अनुचित काम करने की न सोचें। इससे बदनामी हो सकती है। विद्यार्थी भी मनोरंजन और फालतू कामों में पड़कर पढ़ाई और करियर के साथ समझौता न करें। बिजनेस के कामों में गंभीरता से काम करना होगा। अपनी फाइलें और महत्वपूर्ण पेपर्स कम्प्लीट रखें। स्टाफ और साथियों का सहयोग बना रहेगा। नौकरी में क्लाइंट के साथ अच्छा व्यवहार और उदारता रखना आवश्यक है। घर के किसी मुद्दे को लेकर सदस्यों में नोकझोंक रह सकती है। घर की बातें बाहर न निकलें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेंगी। हल्की-फुल्की खांसी, जुकाम और बुखार की स्थिति रह सकती है। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें।

