शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 10 जनवरी 2025

मेष:
धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में थोड़ा समय बिताने से सकारात्मकता आएगी। घर के रखरखाव और साफ सफाई के कामों में व्यस्तता रहेगी। किसी विशेष कार्य के प्रति की गई मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। आत्म चिंतन करने से मानसिक सुकून मिलेगा तथा इससे अपने अंदर चल रहे कई सवालों का जवाब भी मिलेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना इस समय उचित नहीं है। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें। पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियों में उचित तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में नए-नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनके द्वारा आपकी उत्तरोत्तर उन्नति होगी। प्रतिद्वंद्वी भी परास्त रहेंगे। गवर्नमेंट से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी का आपसी तालमेल भी उचित बना रहेगा। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। परंतु दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं। असंतुलित दिनचर्या और खानपान की वजह से सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है। गैस तथा बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
वृष:
पिछले कुछ समय से आप जो योजनाएं बना रहे थे अब उन्हें क्रियान्वित करने का उचित समय है, प्रयासरत रहें। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या फंसा हुआ है तो आज उसका कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। विपरीत परिस्थितियों में भावनाओं के आवेश में ना आएं। दूसरों के साथ शक और वहम जैसी स्थिति ना आने दे। संतान की किसी समस्या में उसका सहयोग करना जरूरी है। सहयोगी और कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। साझेदारी के व्यवसाय में भी आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। नौकरी पेशा लोगों का अधिकारियों किसी बात पर तनाव रह सकता है। गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले। दांपत्य जीवन में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस समय किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना लग रही है।
मिथुन:
आज कुछ भागा दौड़ी की स्थिति रहेगी लेकिन किसी संबंधी अथवा मित्र का सहयोग आपका हिम्मत और हौसला भी बढ़ाएगा। पारिवारिक दायित्व भी बखूबी निभाएंगे। फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास सूचना भी मिलेगी। संतान की किसी उपलब्धि से मन में प्रसन्नता रहेगी। कुछ खर्चे ऐसे भी आएंगे कि जिन पर कटौती करना नामुमकिन ही रहेगा। परिवार में भाई-बहनों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। विचारों में प्रतिकूलता की वजह से पड़ोसियों अथवा आसपास के लोगों के साथ तालमेल बैठाने में कुछ परेशानी रहेगी। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। कारोबार में कुछ उलझन रहेगी, लेकिन आप के अथक प्रयासों से उनका निवारण करने में काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। किसी कर्मचारी की वजह हो रही समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं, तनाव लेने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार जनों के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी व्यतीत होगा। लव अफेयर्स के मामले में कुछ निराशा रह सकती हैं। तनाव जनक परिस्थितियों से दूर रहें। अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा और कमजोरी महसूस होगी।
कर्क:
काम सुगमता से बनते जाएंगे, सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। घर में सुधार और रखरखाव संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी और यह योजनाएं जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगी। जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा तथा घर परिवार की जिम्मेदारियां को भी बखूबी निभा लेंगे। भाइयों तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध को मजबूत बनाकर रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना तनाव पूर्ण रहेगा। रुपए-पैसे संबंधी लेन देन के मामलों में सावधानी बरतें। कारोबारी व्यवस्था अच्छी रहेगी। कमीशन, परामर्श आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति भी प्राप्त हो सकती हैं। नौकरी में किसी खास उपलब्धि की उचित संभावनाएं हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी और आप अपने कार्यों को और अधिक से चारों ओर से क्रियान्वित कर पाएंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
सिंह:
इस समय ग्रह स्थिति आज के लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। लेकिन समय का सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर भी निर्भर करता है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। युवा विशेष रूप से ध्यान रखें कि लापरवाही और लेटलतीफी के कारण महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। अन्य कार्यों में व्यस्तता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजर अंदाज न करें। अनावश्यक खर्चे रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें। व्यावसायिक कार्यो मैं कुछ ना कुछ उतार चढ़ाव रहेंगे। कामकाज की छोटी से छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से मूल्यांकन करें। इस समय मार्केटिंग संबंधित कार्य में ज्यादा ध्यान दें। लेनदेन के मामलों में उधारी करना आपको आर्थिक समस्या में डाल सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी तथा घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का मौका मिलेगा। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट खराब रह सकता है।तथा गैस और वायु की समस्या भी परेशान करेंगी।
कन्या:
आज मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन समय का प्रति बंधन रखना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेगी। सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करना आपका आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने वाला है। आज किसी भी गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी ना लें। ज्यादा वाद-विवाद में ना उलझे, अन्यथा समाज में आपकी छवि खराब हो सकती हैं। बगैर सोचे-समझे किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश ना करें वरना कोई धोखा भी हो सकता है। व्यवसाय संबंधी कोई भी खास निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। ग्लैमर, मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा। पुराने दोस्तों से ज्यादा मेल-मिलाप रखना आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। इसलिए सावधान रहें। तथा घर परिवार का भी ध्यान रखें। त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। पॉल्यूशन और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले वातावरण से अपना बचाव करें।
तुला:
आपके आदर्शवादी विचार तथा सामाजिक गलत गतिविधियों पर हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए एक मिसाल बनता है। तथा आपको सम्मान की स्थिति भी प्रदान करता है। कोई रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। ध्यान रखें की आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती हैं। अतः बजट बनाकर चलना जरूरी है। साथ ही क्रोध और इगो पर भी नियंत्रण रखें तो परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा। तथा पिछले कुछ समय से रुकी हुई गतिविधियों में भी कुछ हलचल शुरू होगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी जिससे पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़-भाड़ में जाने से बचे। वर्तमान वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है।
वृश्चिक:
कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। रुके हुए कार्यों को पुनः गति देने का अनुकूल समय है। इसलिए यह समय सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहने का है। अगर कोई नया वाहन खरीदने की योजना हैं, तो तुरंत क्रियान्वित करें। अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे, जिसकी वजह से बजट को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी तथा युवा लोग व्यर्थ के हास परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय नष्ट ना करें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह की अवहेलना करना नुकसानदायक रहेगा। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें और अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को भी बेहतर करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन लाभ के योग बने हुए हैं। नौकरी में अपना टारगेट सुगमता से हासिल हो जाएगा। पति-पत्नी के प्रयासों और सामंजस्य से घर में सुखद माहौल बना रहेगा। प्रेम प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बरतना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
धनु:
दिन शानदार व्यतीत होगा। कोई ऐसा कार्य बन सकता है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। घर की सुख सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर बहुत अधिक मेहनत करेंगे। पुरानी बीती हुई बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें क्योंकि इस वजह से मन कुछ विचलित रह सकता है। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। हालांकि कहीं उधार दिया हुआ या रुके हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिलने से समस्या हल भी हो जाएगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी नई तकनीक को अपने बिजनेस में अपनाना फायदेमंद रहेगा और चल रही कुछ रुकावटें भी दूर होंगी। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। किसी भी ऑफिशियल कार्य को नियत समय पर पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। लव मेट के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्लान भी बनेंगे। वर्तमान मौसम की वजह से सिर दर्द व एसिडिटी जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। संतुलित खानपान रखें।
मकर:
आज कामकाज का दबाव बना रहेगा लेकिन शाम तक इसके बेहतर परिणाम मिलने से थकान दूर हो जाएगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। असरदार लोगों से मेरी मुलाकात होगी और उनकी सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। परिवार की व्यवस्था को लेकर भी आज कोई बड़ा फैसला हो सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। व्यर्थ की बातों में उलझने की बजाएं घर की गतिविधियों में तथा बच्चों के साथ ही व्यस्तता बनाए रखें। व्यर्थ के खर्चों को भी कम करें। फाइनेंस संबंधी कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। व्यावसायिक स्थितियां बेहतर होंगी तथा मुनाफा भी बढ़ेगा। बदलाव संबंधी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों का कोई विशेष संपर्क भी बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पति-पत्नी के बीच उचित सामान्य से बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में तनाव लेने से बचें और देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
कुंभ:
ग्रह स्थिति लाभदायक बनी हुई है। आज की गई मेहनत भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होने वाली है। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर ही समर्पित रहे। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। मन में कुछ अनहोनी होने और भय की स्थिति रह सकती हैं। बेहतर होगा कि फिजूल की बातों में ध्यान ना देकर खुद को व्यस्त रखें। तथा दूसरों पर भरोसा करने की बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देना उचित है। कुछ समय मनोरंजक गतिविधियों में व्यतीत करें। कारोबारी मामलों में कुछ व्यवधान आएंगे परंतु जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। अपना ही कोई कर्मचारी योजनाएं बाहर लीक कर सकता है, इसलिए सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करें। फूड एक्सपोर्ट्स संबंधी कोई भी कार्य स्थगित रखें। कोई लीगल समस्या आ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए परिवार में सलाह-मशवरा हो सकता है। गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपना आहार-विहार ठीक रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपके लिए उचित रहेगा।
मीन:
कोई महत्वपूर्ण कार्य रुका हुआ है तो आज उसके हल होने की उचित संभावना है। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। राजनैतिक संपर्क भी बढ़ेंगे। आपका सिद्धांत वादी दृष्टिकोण आपके लिए सम्मान जनक स्थितियां उत्पन्न करेगा। कोई भी निर्णय तुरंत ले और उस पर कार्य करें। क्योंकि ज्यादा सोच-विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। अपनी योजनाओं को किसी के साथ भी शेयर ना करके सीक्रेट रखें, तो ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। क्योंकि पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। अल्प प्रयासों से ही आपके काम बनते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों की भी उनसे उचित मेहनत के आधार पर तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का प्रोग्राम बनेगा। ब्लड प्रेशर व थायराइड जिन व्यक्तियों को है, वे लोग लापरवाही ना बरतें। वर्तमान मौसम की वजह से इस तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

