शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
मेष:
दिनचर्या के सभी काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति का वातावरण बनेगा। किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने का शुभ अवसर मिलेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको थका देंगी, इसलिए बेहतर होगा कि अपने कार्यभार को अन्य लोगों से बांट लें। साथ ही दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे-समझे फिजूलखर्ची ना करें। इससे लोगों में जलन की भावना बढ़ेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहेगा, हालांकि निजी व्यस्तताओं के चलते कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत कम रहेगी, लेकिन सभी काम पूरे होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस कारण परेशानी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक और अधिक नजदीकियां बढ़ाएंगी। प्रेम प्रसंग में मधुरता रहेगी। डेटिंग का मौका भी मिलेगा। काम के बीच-बीच में आराम भी लेते रहें। इस समय सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
वृष:
आज का दिन आपके लिए कोई सुकून और खुशी लाने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। सपनों की दुनिया में न रहकर हकीकत का सामना करें। कभी-कभी आत्म विश्वास में कमी तथा आलस की वजह से बनते कामों मे रुकावटें आ सकती हैं। अपनी इन नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में जिस कार्य को आप सहज और सरल समझ रहे थे, वह बहुत ही मुश्किल से भरा होगा। इसलिए अपने कार्य के प्रति पूरी तरह से एकाग्र चित्त रहने की आवश्यकता है। अपनी ऑफिशल फाइलें व दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है। हालांकि वार्तालाप के माध्यम से व्यवस्था बेहतर भी हो जाएगी। लव अफेयर्स और अधिक रोमांटिक होंगे। अपनी दिनचर्या और खान-पान को संयमित रखें। अपनी मानसिक स्थिति संतुलित रखने के लिए योग, व्यायाम आदि जरूर करें।
मिथुन:
परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर चल रही किसी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से राहत मिलेगी। लेकिन सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े लोग अपने मान-सम्मान को लेकर सजग रहें। कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। इसलिए हकीकत का सामना करें। बच्चों को गुस्से में आकर हतोत्साहित ना करें। व्यक्तिगत व्यस्तता होने की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान भी नहीं दे पाएंगे। लेकिन जरूरत अनुसार आपके काम बनते जाएंगे। टैक्स लोन आदि से संबंधित गतिविधियां व्यवस्थित रखें तथा सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। पारिवारिक सदस्यों के प्रति सहयोग की भावना रखें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। कफ, खांसी और गले में इन्फेक्शन महसूस हो सकता है। तुरंत इलाज लेना जरूरी है। प्राकृतिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
कर्क:
आय के स्त्रोत बढ़ेंगे तथा अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व को निखारने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रयासरत युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। भावुकता आपके लिए नुकसान दायक रहेगी। समझदारी से तथा प्रैक्टिकल होकर कोई निर्णय लें। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर पहले ध्यान दें। ज्यादा जिम्मेदारियों की वजह से तनाव भी रह सकता है। कारोबारी गतिविधियों में किए गए प्रयासों के सुखद परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। अपने संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। घर की व्यवस्था को लेकर दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। अत्यधिक मेहनत और थकान की वजह से अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योग का सहारा लें।
सिंह:
पिछले कुछ समय से जिस कार्य को लेकर मेहनत चल रही थी, आज उसके परिणाम मिलने की बेहतरीन संभावना है। कोई सरकारी मामला उलझा है, तो उसका समाधान मिल सकता है। घर में निकट संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ वार्तालाप करते समय कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। अपने स्वभाव को सहज और संयमित बनाकर रखें। आय की अपेक्षा खर्चे बढ़ेंगे। इसलिए कहीं भी सोच-समझकर ही पैसा लगाएं। शॉपिंग, मार्केटिंग आदि गतिविधियों को जितना भी संभव हो, स्थगित करें। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा और अधिकतर काम फोन और संपर्कों के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। कमीशन और फाइनेंस से जुड़े कार्यों में अच्छा फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में इगो का असर घर के वातावरण को भी खराब कर सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। इंफेक्शन अथवा एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
कन्या:
परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे और सफलता भी मिलेगी। अपने किसी व्यक्तिगत कार्य को लेकर चल रही मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। घर को संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा खर्च करना आपको परेशानी में डाल देगा। लापरवाही ना बरतें तथा अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाना जरूरी है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। हालांकि आपकी मेहनत व परिश्रम का उचित परिणाम मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी व आत्मविश्वास बना रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। नौकरी में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रिय जनों के साथ बेवजह के वाद-विवादों में ना पड़ें। प्रेम प्रसंगों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। छोटी सी गलतफहमी की वजह से अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करना तथा उत्तम साहित्य पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा।
तुला:
दिन सामान्य व्यतीत होगा। आपसी बातचीत से कुछ नए विचार दिमाग में आ सकते हैं और कोई बड़ी दुविधा हल हो जाने से मानसिक सुकून रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उत्तम संभावना है। पुराने गिले-शिकवे बढ़ाने की बजाय दूर करना संबंधों में सुधार लाएगा। अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा उनका मार्गदर्शन करें। कहीं पैसा उधार देना आपके लिए समस्या खड़ी करेगा। कारोबारी गतिविधियो में आज की गई मेहनत आपको भविष्य में बेहतरीन परिणाम देने वाली है। फोन पर कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप द्वारा आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनेगी। लेनदेन के मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोग अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे तथा विवाह में परिणित होने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें वरना समस्या बढ़ भी सकती है।
वृश्चिक:
आज कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की बेहतरीन संभावना है। बाहरी गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी तथा सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने संबंधी सकारात्मक योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इस वजह से कोई काम बनते-बनते बिगड़ भी सकता है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और भविष्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौतियां खड़ी करने की कोशिश करेंगे। इस समय अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। कार्य विस्तार संबंधी किसी योजना को कार्य रूप में परिणत करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए परिवार में सलाह-मशवरा हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बरतना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
धनु:
अपने किसी विशेष कार्य को करते समय परिवार जनों की भी सलाह लें, इससे आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। समय अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन रखना आपको हर परिस्थिति में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आपको कुछ नियम और व्यवस्था को अपनाना होगा। जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता ना हावी होने दें तथा स्वयं को व्यस्त रखें। व्यवसाय में कर्मचारियों तथा सहयोगियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है तथा उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों का अपने ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। दांपत्य संबंधों में ताजगी भरने के लिए एक साथ कुछ समय व्यतीत करना बहुत जरूरी है। युवाओं के प्रेम संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए विवादित परिस्थितियों से दूर रहें तथा योग, व्यायाम आदि के लिए भी समय जरूर निकालें।
मकर:
अपनी दिनचर्या को लेकर बनाए गए नियम आपको राहत देंगे तथा कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। इस समय किसी विशेष पॉलिसी में निवेश करना निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला आपसी मध्यस्थता से हल हो सकता है। अपनी कार्यप्रणाली को गोपनीय रखना जरूरी है। सतर्क रहें तथा आसपास की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। दूसरों से मदद की उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। ध्यान रखें कि आपकी जिद्द आपका कोई काम खराब कर देगी। व्यवसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन नए काम के प्रति अपना प्रदर्शन और अधिक बेहतर बनाना होगा। किसी भी लेनदेन में कागजी कार्यवाही जरूर करें। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों से तालमेल रखना आपके लक्ष्य को हासिल करने में सहायक रहेगा। परिवार जनों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। प्यार और रोमांस के मामले में कुछ अनलकी रहेंगे। अपनी मनोस्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें। स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना जरूरी है।
कुंभ:
किसी भी स्थिति में परिपक्वता और गंभीरता बनाए रखना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। आप अपनी प्रतिभा और योग्यता द्वारा किसी भी परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। ध्यान रखिए, कि स्वयं के विकास के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि अपनी शान-शौकत के लिए खर्चा करना उचित नहीं है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधियां अथवा संगति का पता चलने से मन परेशान रहेगा। परंतु आप अपनी सूझबूझ से समस्या का हल भी निकाल लेंगे। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। कार्य क्षेत्र में मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु आपको इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। सरकारी मामलों को समय रहते निपटाने की कोशिश करें। कामकाज को लेकर किसी प्रभावशाली व्यक्ति से वार्तालाप भी हो सकता है। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है। वैवाहिक संबंध में चल रहे मनमुटाव का असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें और आपसी सामंजस्य द्वारा समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। अत्यधिक भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कमजोरी महसूस करेंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
मीन:
परिवार और करियर के मामले में आज का दिन अच्छा व्यतीत होने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ कोई डील होगी, जो कि आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी। ध्यान रखिए, किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। आपका कोई नजदीकी संबंधी आपके ही खिलाफ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। इस समय पैसे संबंधी किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय पक्के कागजातों का इस्तेमाल करें। आसपास के व्यावसायियों की गतिविधियां आपको कुछ परेशान कर सकती हैं, हालांकि आप अपनी योग्यता व काबिलियत द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे, और सफल भी होंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव और सहयोग बना रहेगा। अपने प्यार का इजहार करने का अनुकूल समय है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। स्वस्थ रहें, मस्त रहें।

