शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: बुधवार, 01 जून 2022

मेष – 
अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। भले ही आपको बड़ी प्रगति प्राप्त न हो, लेकिन जिस प्रकार से प्रयत्न करते जाएंगे, उस प्रकार से गलतियों में बदलाव कर पाएंगे। इस कारण धीरे-धीरे आप आर्थिक बातों को पूरी तरह से सुधार पाएंगे। अपने काम से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करनी होगी, ताकि काम को नए तरीके से करने का नजरिया आपको भी प्राप्त हो। परिवार और पार्टनर संबंधित चिंता और नकारात्मकता काफी हद तक कम होगी। पार्टनर को उनकी गलती का एहसास दिलाने की आवश्यकता होगी।
 सेहत में सुधार नजर आएगा, फिर भी किन बातों का असर सेहत पर होता है, इस बात को जानने की कोशिश करें।
वृषभ – 
आप अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन चिंता की वजह से कार्य क्षमता का ठीक से इस्तेमाल करना संभव नहीं होगा। भविष्य संबंधित चिंता महसूस हो सकती है। वर्तमान परिस्थिति संबंधी जो बातें आपको कठिन महसूस होती हैं, उनमें बदलाव करने के लिए प्रयत्न करने होंगे। नौकरी की इच्छा रखने वालों को कई जगह पर प्रयत्न करने के बाद ही अपेक्षा के अनुसार नौकरी प्राप्त होगी।
 पार्टनर को उनकी जिम्मेदारी और कर्तव्य समझाना आपको मुश्किल लगेगा। किसी भी बात को उन्हें समझाने की जिद करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पैर दर्द दिन के अंत में तकलीफ देगा।
मिथुन –
जीवन से जुड़ी हर एक बात को आप सही या गलत पहलू में तोलने की कोशिश करेंगे, इस कारण खुद के लिए जो निर्णय सही है, उसे ले पाना संभव होगा। आपके द्वारा लिए गए किसी निर्णय का पछतावा आपको महसूस हो सकता है। अगर इस निर्णय के कारण आप तकलीफ से गुजर रहे हैं तो बदलाव करने की कोशिश करें। अपने काम से जुड़ी ट्रेनिंग या नया कोर्स करने की कोशिश करें। रिलेशनशिप संबंधित बातों में खुद के द्वारा ही प्रयत्न करने की वजह से पार्टनर और रिलेशनशिप दोनों के लिए नाराजगी महसूस होगी।
अपच की समस्या बढ़ सकती है। तले हुए पदार्थों का सेवन बिल्कुल बंद करने की आवश्यकता होगी।
कर्क –
आपकी अपेक्षा के अनुसार जीवन में धीरे-धीरे बदलाव नजर आएगा। बड़ी प्रगति प्राप्त करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाना आवश्यक है और छोटी-छोटी बातों को जोड़कर ही बड़ी बात बन सकती है। इसलिए अपने संयम को टूटने न दें। कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को क्लाइंट के साथ पूरी तरह से चर्चा करके ही आगे बढ़ना होगा। रिलेशनशिप से संबंधित बातों में आप स्पष्ट हैं, लेकिन आपकी तरह पार्टनर के विचारों में स्पष्टता न होने की वजह से रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना संभव नहीं होगा। शरीर पर सूजन हो सकती है। योगा और स्ट्रैचिंग के जरिए सूजन को कम किया जा सकता है।
सिंह –
परिवार के लोगों का दबाव आप पर बना रहेगा। हर एक निर्णय में परिवार के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान होने के कारण आप उनके दबाव का विरोध भी नहीं कर पाएंगे। आपको नाराजगी और बेचैनी महसूस हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति के सामने अपनी समस्या व्यक्त करने की कोशिश करनी होगी।
आपके द्वारा किए गए प्रयासों के जरिए उच्च शिक्षा संबंधित खबर प्राप्त होगी।
विवाह से संबंधित निर्णय लेने के लिए आप काफी हद तक तैयार हैं, लेकिन पार्टनर को इस निर्णय तक पहुंचने में किन बातों का सामना करना पड़ रहा है, इस बात का ध्यान रखना होगा।
बालों की समस्या और सेहत संबंधित चिंता हो सकती है।
कन्या – 
जिस बात पर आप पूरी तरह से निर्भर हैं, उसी बात की स्पष्ट स्थिति जानने की वजह से आपको अपने लक्ष्य में बदलाव करने की आवश्यकता होगी। जो मानसिक रूप से आपको कमजोर करा सकती है। निर्णय आपके पक्ष में होने के बाद भी अपेक्षा अनुसार न होने की वजह से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। काम से जुड़ी किसी भी बात की तुलना अन्य लोगों के साथ करना या अन्य लोगों के लक्ष्य के अनुसार खुद के लक्ष्य को बनाना आपके लिए नुकसान का कारण बनेगा। रिलेशनशिप या विवाह संबंधित निर्णय करने का यह समय नहीं है। व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना होगा। एंग्जाइटी और नींद संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
तुला – 
आपके द्वारा लिए गए कठोर निर्णय की वजह से लोग आपके साथ थोड़ी दूरियां बनाए रखने की कोशिश करेंगे। योग्य लोगों के साथ जुड़े रह पाना संभव होगा, इस कारण जीवन की बेकार की चिंताओं को दूर रखना अभी संभव हो सकता है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट रूप से चर्चा करने की आवश्यकता है। या पार्टनरशिप तोड़कर अलग-अलग मार्ग चुनकर काम भी आप कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन से संबंधित उतार-चढ़ाव के कारण पार्टनर के लिए कटुता निर्माण न होने दें। कंधे में जकड़न महसूस होगी।
वृश्चिक – 
विदेश से संबंधित कार्य करने की इच्छा आपकी जल्दी ही पूरी हो सकती है। मित्र परिवार में से कोई व्यक्ति आपके करीब आने की कोशिश करेगा। इस व्यक्ति का भले ही अपना कुछ स्वार्थ हो, लेकिन इन्हें मदद करने के कारण आपका भी कोई न कोई फायदा जरूर होगा। अपने कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए अन्य लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। प्रेम विवाह करने में अपेक्षा के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। यूरिन इन्फेक्शन की तकलीफ हो सकती है।
धनु – 
हर एक परिस्थिति से वास्तविकता का ध्यान रखते हुए बड़ी अपेक्षाएं रखना आपके लिए नाराजगी का कारण बन रही है। जीवन में सुख और दुख दोनों ही अनुभव आते रहेंगे, लेकिन केवल सुख प्राप्ति की इच्छा और जिद रखने की वजह से आप खुद की परिस्थिति को जटिल बना रहे हैं। आर्थिक परिस्थिति को सुधारने के लिए किसी भी काम को स्वीकार करते समय काम से संबंधित नियमों को जानने की कोशिश करनी होगी। कायदे के दायरे में रहकर ही काम करना होगा। अपने जीवन की तुलना पार्टनर के साथ करने की वजह से पार्टनर नाराज होंगे, साथ में रिलेशनशिप को भी आप बेकार में बिगाड़ रहे हैं। पीठ दर्द की समस्या रहने की वजह से नींद से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
मकर – 
एकांत में रहकर समय बिताने की इच्छा प्रबल बनती हुई नजर आ रही है। एकांत में कुछ देर तक समय बिताना आपके लिए ठीक रहेगा, लेकिन अधिक देर तक अकेले रहने की वजह से केवल नकारात्मक बातों में आप उलझे रह सकते हैं। काम से संबंधित टारगेट पूरा होगा। खुद के द्वारा किसी भी प्रकार की गलती न हो, इस बात का खास ध्यान रखने की कोशिश करें।
पार्टनर से प्रेम और प्रशंसा प्राप्त होने के बाद भी पार्टनर के लिए नाराजगी रह सकती है। शरीर की गर्मी को नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा, वर्ना सेहत संबंधित बड़ी तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।
कुंभ – 
आपका उत्साह और ऊर्जा बढ़ती हुई नजर आ रही है, इस कारण एक समय में अनेक बातों पर ध्यान दे पाना संभव होगा। आज के दिन केवल खुद की बातों को ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आवश्यकता महसूस होने पर आप अन्य लोगों की मदद करें, लेकिन अपना कार्य नजरअंदाज न हो।करियर से संबंधित अनेक अवसर आपको प्राप्त होंगे, इस कारण निर्णय लेना आपके लिए कठिन होगा। गैस और अपच की तकलीफ हो सकती है।
मीन – 
यात्रा से संबंधित बनाई गई योजना अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेगी। यात्रा की वजह से मन को प्रसन्नता प्राप्त होगी। रोजमर्रा के जीवन में थोड़ा बदलाव नजर आने की वजह से आपका उत्साह बना रहेगा। जिन रिश्तेदारों के साथ कई दिनों से मुलाकात नहीं हुई है, उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।आपको काम से संबंधित बड़ा बदलाव नजर आएगा और इस बदलाव को स्वीकार करने के लिए आप तैयार हैं। परिवार के लोग और पार्टनर्स की जरूरतों को समझने की आवश्यकता होगी। उन्हें आपके मानसिक आधार की सख्त जरूरत हो सकती है। बच्चों को पेट से संबंधित इन्फेक्शन काफी हद तक तकलीफ दे सकता है।

Parvatanchal